


आपातकालीन अवधि (दिनांक 25.06.1975 से दिनांक 21.03.1977 तक) में मीसा / • डी0आई0आर0 में कारागार में निरूद्ध प्रदेश के लोकतन्त्र सेनानियों की सम्मान पेंशन बढ़ाये जाने के संबंध में। महोदय,
कृपया उपर्युक्त विषयक अवगत कराना है कि आपातकालीन अवधि (दिनांक – 25.06.1975 से दिनांक 21.03.1977 तक) में मीसा / डी0आई0आर0 में कारागार में निरूद्ध प्रदेश के लोकतन्त्र सेनानियों को शासनादेश संख्या – 49/XX (5) 18-01( D.F)/2016, दिनांक- 17.01.2018 के माध्यम से रूपये 16,000/- प्रतिमाह सम्मान पेंशन स्वीकृत की गयी है।
2 अतः उक्त संदर्भित शासनादेश के क्रम में सम्यक विचारोपरान्त श्री राज्यपाल महोदय लोकतन्त्र सेनानियों की प्रतिमाह पेंशन रूपये 16,000 /- मात्र को बढ़ाकर रूपये 20,000/- (रुपये) बीस हजार मात्र) प्रतिमाह किये जाने की सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं।
3 उक्त संबंध में होने वाला व्यय चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 के अनुदान संख्या – 10. लेखाशीर्षक- 2055 पुलिस-00-001-निदेशन और प्रशासन 15 लोकतंत्र सेनानी तथा उनके आश्रितों को पेंशन योजना – 42- अन्य विभागीय व्यय के नामे डाला जायेगा।
4
यह आदेश वित्त विभाग के अशासकीय संख्या-1 /67194 / 2022 (1) मतदेय /XXVII(5) /
2022-23 दिनांक 29.09.2022 में प्राप्त उनकी सहमति से जारी किया जा रहा है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


नैनीताल में गुंडा एक्ट के तहत 5 लोग जिला बदर, अब तक 103 पर कार्रवाई
1 नवंबर को उत्तराखंड पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू..
हल्द्वानी_ होटल में युवक की संदिग्ध मौत,महिला मित्र से पूछताछ_ पावर वाली गोली ली थी..?
वर्दी का फर्ज निभाते हुए दी जान, पुलिस स्मृति दिवस पर याद किए गए वीर जवान
उत्तराखंड में मदरसों की शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव, अब जुमे को नहीं होगी छुट्टी