BREAKING : (उत्तराखंड) स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्यवाही.. इन अनुपस्तिथ 61 डॉक्टर्स की सेवाएं समाप्त..

ADVERTISEMENTS





महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, उत्तराखण्ड देहरादून के पत्र सं0-2ष / रा०पु०/22/2021/15659 दिनांक 01.07.2022 द्वारा अवगत कराया गया कि चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग उत्तराखण्ड की विभिन्न चिकित्सा इकाईयों मे पी०एम०एच०एस० संवर्ग में तैनात 61 चिकित्साधिकारी जो अपने तैनाती स्थल से अनाधिकृत रूप से आतिथि तक अपने कार्य से अनुपस्थित चल रहे हैं।
- उक्त अनुपस्थिते चल रहे चिकित्साधिकारियों द्वारा उत्तराखण्ड चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा नियमावली, 2014 के भाग-6 बिन्दु-18 ( 4 ) के अनुसार परिवीक्षा पूर्ण नहीं की गयी है। अनुपस्थिति के संदर्भ में जनपदवार मुख्यचिकित्साधिकारी के स्तर से समाचार पत्र में नोटिस दिये जाने के उपरान्त भी उक्त चिकित्साधिकारियों द्वारा न ही कोई प्रत्युत्तर दिया गया, न ही योगदान दिया गया है।
- अतः उक्त अनुपस्थित चल रहे नॉन बॉण्डेड चिकित्साधिकारियों की अनुपस्थिति की अवधि से राजकीय सेवा समाप्त करने की श्री राज्यपाल सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं।
- इसके अतिरिक्त उक्त अनुपस्थित चिकित्साधिकारियों में से बॉण्डधारी चिकित्साधिकारियों के सम्बन्ध में मुझे यह कहने का निदेश हुआ है कि महानिदेशक द्वारा अपने स्तर से सूची में उल्लिखित प्रत्येक बॉण्डधारी चिकित्साधिकारी को नोटिस जारी करे कि वे एक सप्ताह के अन्दर अपनी तैनाती स्थल पर योगदान करें, यदि वे एक सप्ताह के अन्दर अपनी तैनाती स्थल पर योगदान नही करते है, तो उनसे बॉण्ड की शर्तो के अनुसार धनराशि वसूल करने की कार्यवाही सुनिश्चित करते हुये कार्यवाही / अनुपालन आख्या 15 दिनों के भीतर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
संलग्नकः:– [1] नॉनबॉण्डेड चिकित्साधिकारियों की सूची 12. बॉण्डधारी चिकित्साधिकारियों की सूची ।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


“बोला जा नहीं रहा, गाना क्या गाओगे..” दिलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल
दिवाली से पहले उत्तराखंड में मिठाई की दुकानों के लिए नए नियम_ बेकरी प्रोडक्ट भी दायरे में..
2027 चुनाव से पहले उत्तराखंड में दल-बदल_ रामशरण नौटियाल ने फिर मारी पलटी
उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने डॉ. ढाल सिंह बिसेन,लोकभवन में ली शपथ
32.70 लाख थालियां, 8 साल का सफर_जरूरतमंदों के लिए लगातार जारी थाल सेवा