BREAKING : (उत्तराखंड) 11 ट्रेनी आईएफएस अधिकारी कोरोना पॉज़िटिव..मचा हड़कंप..

देहरादून : कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। राजधानी देहरादून में कोरोना के मामलों तेजी देखने को मिली है। एक दिन पहले राजधानी देहरादून में 19 मामले आए थे। अब एक और खबर सामने आ रही है कि 11 ट्रेनी आईएफएस अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
जानकारी के अनुसार इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी में मिड टर्म ट्रेनिंग में आए 11 वरिष्ठ आइएफएस अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके बाद सभी को एफआरआइ परिसर स्थित हॉस्टल में आइसोलेशन में रखा गया है। साथ ही उनके साथी अधिकारियों की भी जांच की गई है।
अकादमी के अपर निदेशक डॉ. एसके अवस्थी ने बताया कि 48 अधिकारियों का दल पहले लखनऊ ट्रेनिंग पर था। इसके बाद दिल्ली में ट्रेनिंग के लिए गया। दिल्ली से दून प्रस्थान के दौरान सभी के सैंपल लिए गए थे, जिसमें 8 अधिकारी संक्रमित पाए गए।
इसके बाद देहरादून में सभी 48 की सैंपलिंग की गई और 3 अन्यों में भी कोरोना की पुष्टि हुई। कुल मिलाकर 11 आईएफएस अधिकारियों में कोरोना की पुष्टि हुई। वहीं बता दें कि तिब्बती समुदाय के सात लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें 3 क्लेमेनटाउन क्षेत्र से हैं, जबकि 4 सहस्रधारा रोड स्थित तिब्बतन कालोनी से हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




आज से इनकम टैक्स,पैनकार्ड, वेतन, रेलवे टिकट और फास्टैग से जुड़े नियमों में बदलाव
उत्तराखंड में चलेगा ‘ऑपरेशन प्रहार’, DGP ने अपराधियों पर सख्त एक्शन के निर्देश दिए
नैनीताल से छिना वर्ल्ड क्लास बॉक्सिंग रिंग_जहां से चैंपियन निकले, वहीं से रिंग गायब
धामी सरकार की बड़ी उपलब्धि : ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी
मुख्यमंत्री ने चम्पावत को दी ₹36.83 करोड़ की सौगात