BREAKING : जोशीमठ के आपदा प्रभावित लोगो को अगले 6 महीने तक मिलेगी यह सहायता..


आपदा से बेघर हुए परिवारों के लिए किराये के मकान में रहने हेतु 4000 रू० प्रति परिवार की दर से सहायता राशि प्रदान किये जाने के संबंध में।
कृपया उपर्युक्त विषयक अवगत कराना है कि जनपद के तहसील जोशीमठ की नगर पालिका क्षेत्र जोशीमठ अन्तर्गत विगत दिनों से भू-धसाव हो रहा है तथा वर्तमान तक छः सौ से अधिक भवनों में दरारें दृष्टिगत हुयी हैं। आम जनमानस की सुरक्षा की दृष्टिगत 38 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर अस्थाई रूप से विस्थापित किया गया है। तथा उक्त क्षेत्रान्तर्गत वर्तमान में भी निरन्तर दरारे बढ़ रही हैं जिस कारण अधिक संख्या में प्रभावित परिवारों को अस्थाई रूप से सुरक्षित स्थानों पर विस्थापित किया जाना सम्भावित है।
उक्त के क्रम में शासन के पत्र संख्या: 763/XVIII-B-1/20-04(27)/2010 T.C-1 दिनांक 02 सितम्बर, 2020 के द्वारा प्रस्तर संख्या – 02 पर अवगत कराया गया है कि आपदा से प्रभावित ऐसे परिवारों जिनके मकान क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण अध्यासन योग्य नहीं रहते हैं अथवा ऐसे परिवार जो बेघर हो जाते हैं उन परिवारों के लिए किराये के मकान में रहने हेतु धनराशि 4000 रू० /- प्रति परिवार की दर से सहायता राशि छः माह तक मा० मुख्यमंत्री राहत कोष से प्रदान की जायेगी।
अतः अनुरोध है कि जनपद की तहसील जोशीमठ की नगर पालिका क्षेत्र जोशीमठ अन्तर्गत बेघर हुए परिवारो हेतु मा0 मुख्यमंत्री राहत कोष से प्रतिमाह 4000.00 की दर से किराये का भुगतान किये जाने की स्वीकृति प्रदान करने का कष्ट करें।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में रक्षा मंत्री की जनसभा_ ट्विटर पर ट्रेंड हो गए धुरंधर धामी के 4 साल बेमिसाल
Live – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी पहुंचे_चार साल बेमिसाल पर जनसभा..
High Court – बागेश्वर में खड़िया खनन अनुमति की जांच खान अधिकारी को
नैनीताल के गेठिया में दर्दनाक सड़क हादसा दो लोगों की मौत
कोटद्वार बवाल मामला : हाईकोर्ट में दीपक की याचिका निस्तारित_कहा सोशल मीडिया से दूरी..