Ad

BREAKING : सिद्धू मूसेवाला वाला हत्याकांड से जुड़े शूटर को पुलिस ने किया ढेर ,एनकाउंटर जारी..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

इस वक़्त की बड़ी ख़बर सामने आ रही है पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मर्डर केस से जुड़े एक शूटर को पुलिस ने मार गिराया है। सूत्रों के हवाले से इस एनकाउंटर में जगरूप सिंह रूपा के मारे जाने की खबर है। 5 से 6 गैंगेस्टरों के गांव में छिपे होने की खबर है। बता दें कि पंजाब पुलिस ने अमृतसर के अटारी में पाकिस्तान की सीमा से सटे चिचा भकना गांव में इन शूटरों को घेर रखा है। एनकाउंटर अभी भी जारी है। इस मुठभेड़ में 2 पुलिसकर्मियों को गोली लगने की खबर है और वह घायल हो गए हैं। जिन दोनों शूटर्स को पुलिस ने शुरुआत में घेरा, उनके नाम मनप्रीत मन्नू और जगरूप सिंह रूपा हैं। इस एनकाउंटर में दोनों तरफ से फायरिंग हो रही है।

ADVERTISEMENTSAd

अपडेट

अमृतसर में पंजाब पुलिस ने गायक
की हत्या में शामिल दो शूटर को मुठभेड़ में ढेर कर दिया. इस दौरान पंजाब पुलिस के तीन जवान जख्मी हो गए. मुठभेड़ के दौरान एबीपी नेटवर्क के कैमरामैन सिकंदर के पैर में भी छर्रा लग गया. कैमरामैन सिकंदर जख्मी हो गए हैं. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 
शूटर जगरूप सिंह रूपा और मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नू कुसा गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल थे और घटना को अंजाम देने के बाद ये दोनों फरार हो गए थे. आज दोनों के भकना गांव में छिपे होने की सूचना मिलने के बाद पंजाब पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की. इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई. करीब चार घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद दोनों को ढेर कर दिया गया. 

3 शूटर चल रहे थे फरार

सिद्धू मुसेवाला मर्डर केस में 3 शूटर फरार चल रहे थे। मनप्रीत वही शूटर है जिसने सबसे पहली गोली मूसेवाला पर चलाई थी। उसने AK-47 से मूसेवाला पर फायर किया था। सूत्रों के मुताबिक, कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बरार ने आदेश दिया था कि मनप्रीत ही सबसे पहली गोली मूसेवाला पर चलाएगा।

मनप्रीत जब पंजाब की जेल में बंद था, तब पटियाला गैंग के सदस्यों ने जेल में इसकी जूते-चप्पलों से पिटाई की थी। इस घटना का वीडियो भी इन लोगों ने वायरल कर दिया था। इसी के चलते पटियाला गैंग को सबक सिखाने और बदला लेने के लिए मनप्रीत ने गोल्डी बरार से पहली गोली चलाने की गुजारिश की थी। यही वजह है कि मनप्रीत को पहली गोली चलाने का निर्देश दिया गया था। इन दोनों के अलावा तीसरा शूटर दीपक मुंडी फरार है।

कब हुई थी मूसेवाला की हत्या

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के समय वह अपने दो दोस्तों के साथ थार गाड़ी से कहीं जा रहे थे। उसी दौरान कई विदेशी हथियारों समेत शॉट गन से मूसेवाला के ऊपर हमला हुआ था। इस हमले में मूसेवाला की मौके पर ही मौत हो गई थी। हत्याकांड के बाद जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और कनाडा में छिपे उसके साथी गोल्डी बराड़ ने एक कथित सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सिद्धू मूसेवाला की मौत की जिम्मेदारी ली थी। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पंजाब पुलिस के हत्थे पहले ही चढ़ चुका है, वहीं गोल्डी बराड़ कनाडा में बैठा हुआ है। 

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *