BREAKING : हल्द्वानी में PM मोदी की रैली स्थगित.. अब इस तारीख को हो सकती है रैली..

देहरादून : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 24 दिसंबर को हल्द्वानी में प्रस्तावित विजय संकल्प रैली आगे खिसक गई है। अब यह 30 दिसंबर को हल्द्वानी में हो सकती है। उधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के अनुसार रैली की तिथि अभी फाइनल नहीं हुई है, लेकिन इतना तय है कि यह इस माह के आखिर में होगी।

गढ़वाल मंडल के अंतर्गत देहरादून में चार दिसंबर को आयोजित विजय संकल्प रैली के बाद प्रदेश भाजपा नेतृत्व ने कुमाऊं मंडल में भी प्रधानमंत्री की इसी तरह की रैली के आयोजन का आग्रह राष्ट्रीय नेतृत्व से किया था। इसके बाद रैली के लिए 24 दिसंबर की तिथि तय की गई। विजय संकल्प रैली के लिए हल्द्वानी और रुद्रपुर में पांच स्थान चिह्नित किए गए।
रैली के सिलसिले में केंद्र सरकार के अधिकारियों ने सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए देहरादून आकर चर्चा की थी। बाद में ये तय हुआ कि रैली हल्द्वानी में होगी।
अब प्रधानमंत्री की 24 दिसंबर की हल्द्वानी में होने वाली रैली की तिथि अपरिहार्य कारणों से आगे खिसक गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि जल्द ही नई तिथि तय हो जाएगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




एक पासपोर्ट फोटो रखें तैयार, उत्तराखंड में SIR की शुरुआत..Book A Call with BLO
रसोई का बजट बिगड़ा, आज से महंगी हुई घरेलू गैस_सिलेंडर पर 29 रुपये बढ़े
उत्तराखंड : छात्र को नकल से रोका तो दरोगा ने कॉलेज में शिक्षकों को थप्पड़-घूसों से पीटा
कुमार विश्वास, अशोक चक्रधर और हरिओम पंवार की मौजूदगी में सीएम धामी का बड़ा संदेश
भीमताल की निजी यूनिवर्सिटी में कर्मचारी की करंट लगने से मौत, परिजनों के गंभीर आरोप