BREAKING NEWS : टोक्यो ओलंपिक में रच दिया इतिहास ..हैट्रिक लगाने वाली पहली महिला बनी उत्तराखंड की वंदना कटारिया.. ओलंपिक में 37 साल बाद किसी भारतीय ने किये तीन गोल…

टोक्यो ओलम्पिक : उत्तराखंड की बेटी और देश की शान भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया ने ओलंपिक में इतिहास रच दिया. जिससे देश की शान में चार चाँद लग गए हैं. आपको बता दें कि टोक्यो ओलम्पिक में वंदना कटारिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में उन्होंने तीन गोल दागे,इसके साथ ही वंदना कटारिया ने टीम की जीत में अहम किरदार निभाया..अब भारत को क्वार्टरफाइनल में पहुंचने के लिए ग्रेट ब्रिटेन और आयरलैंड के मैच पर निर्भर रहना पड़ेगा। नियमों के तहत हर ग्रुप से चार टीमें क्वार्टरफाइनल में पहुंचेंगी, लेकिन फिलहाल भारतीय टीम अपने सभी मुकाबले खेलकर ग्रुप ए में चौथे स्थान पर है। जबकि ग्रेट ब्रिटेन चार मैच खेलकर तीसरे और आयरलैंड इतने ही मैच खेलकर पांचवें स्थान पर है।

अब ग्रेट ब्रिटेन और आयरलैंड की टीमें ग्रुप का आखिरी मुकाबला खेलेंगी और एक दूसरे से भिड़ेंगी। इसमें अगर ब्रिटेन की टीम बाजी मारती है या मैच ड्रॉ खेलती है तो ऐसी स्थिति में भारत क्वार्टरफाइनल में पहुंचेगा। लेकिन आयरलैंड की जीत पर भारत ओलंपिक से बाहर हो जाएगा।
इसी के साथ वंदना ओलंपिक इतिहास में हॉकी में हैट्रिक लगाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं। 1984 के बाद किसी भारतीय ने ओलंपिक में हैट्रिक नहीं लगाई थी। बता दें कि इससे पहले 1984 ओलंपिक में पुरुष हॉकी खिलाड़ी विनीत शर्मा ने गोल की हैट्रिक लगाई थी। मलयेशिया के खिलाफ मैच में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की थी और भारत ने मुकाबले को 3-1 से जीता था।
मैच की बात करें तो वंदना के शानदार खेल की बदौलत ही भारतीय टीम ग्रुप ए का अपना आखिरी मुकाबला जीतने में सफल रही और क्वार्टरफाइनल की उम्मीदों को बरकरार रखा। भारतीय टीम ने अपने आखिरी ग्रुप मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 4-3 से पटखनी दी। इसके साथ ही भारतीय टीम ने टोक्यो ओलंपिक की अपनी दूसरी जीत हासिल की और ग्रुप में चौथे स्थान पर पहुंची।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com





Nainital : कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की किल्लत से रेस्टोरेंट कारोबार पर संकट..
Haldwani : 14 मुकदमों वाला शातिर कवि पकड़ा गया_माल और पिस्टल बरामद..Video
Watch : कैंची धाम में बाबा के दरबार पहुंचे सुरों के सितारे विशाल मिश्रा_ कहा, नैनीताल पुलिस का कमाल है..
हल्द्वानी में लीजेंड्स लीग क्रिकेट_भारतीय कप्तानों ने पहले मैच में मुंबई स्पार्टन्स को हराया
Watch छीछालेदर – हल्द्वानी में ब्लॉगर आउट ऑफ़ कंट्रोल_गालियां कान सुन्न कर देंगी