राकेश टिकैट के आहृवान पर अपने अपने खेत से एक मुट्ठी मिट्टी,एक लौटा पानी लेकर दिल्ली रवाना हुए किसान

हल्द्वानी नैनीताल 13.FEBUARY 2021 GKM NEWS बाजपुर से सैकड़ों किसान भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैट के आहृवान पर अपने अपने खेत से एक मुट्ठी मिट्टी तथा एक लौटा पानी लेकर दिल्ली के गाजीपुर को रवाना हुए। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा ने 26 जनवरी को दिल्ली में हुई हिंसा में विलासपुर निवासी युवा किसान की मौत को हादसा नहीं बल्कि दिल्ली पुलिस की गोली से उसकी हत्या करना बताया और मामले की मजिस्ट्रेट जांच कराने की मांग की है।
बता दें कि बीते 26 जनवरी को दिल्ली में हुई हिंसा में बिलासपुर निवासी नवरीत हुण्डल की मौत के बाद भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने किसानों को मृतक युवा किसान को श्रद्धांजलि देने के लिए अपने अपने खेतों से एक मुट्ठी मिट्टी और एक लोटा जल लाने का आह्वान किया था।
राकेश टिकैत के आह्वान पर बाजपुर से सैकड़ों किसान मिट्टी और जल लेकर दोराहा के समीप स्थित एक मैरिज पैलेस पर एकत्र हुए। जहां से किसान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए गाजीपुर के लिए रवाना हुए। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार के दबाव के चलते चिकित्सकों ने गोली लगने की रिपोर्ट सामने प्रस्तुत नहीं की है

और युवा किसान की मौत को एक हादसा दिखाया गया है। जिससे किसानों में खासा आक्रोश व्याप्त है। इस दौरान किसानों ने युवा किसान की मौत की जांच के लिए मजिस्ट्रेट जांच की मांग की है। साथ ही कर्म सिंह पड्डा ने बताया कि इस मिट्टी व पानी की मदद से गाजीपुर बाॅर्डर पर एक शहीद स्मारक बनाया जायेगा जिसमें किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि दी जायेगा। बाइट : कर्म सिंह पड्डा ……………. प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड बजट सत्र live _ कांग्रेस विधायकों ने किया हंगामा..
Uttrakhand : बस- ट्रैक्टर-स्कॉर्पियो आपस में भिड़े,कई वाहनों में लगी आग_महिला की मौत..Video
नन्हे कदमों के लिए खुशियों का मंच_अनुराग अकादमी में फन फिएस्टा
T20 वर्ल्ड कप : भारत बना वर्ल्ड चैंपियन..
Physically Fit, Mentally Hit: महिला पुलिस कर्मियों को सशक्त बनने का मंत्र