BREAKING : नैनीताल : बुझ गया घर का इकलौता चिराग..इस नदी के किनारे से बरामद हुआ शव..

NAINITAL : कालाढूंगी में रविवार से लापता छात्र का शव दाबका नदी के किनारे से बरामद हुआ। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस आशंका जता रही है कि छात्र की मौत डूबने से हुई है। बच्चे का शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।जानकारी के अनुसार रविवार को टीकाराम, गोपालदत्त सती सेवा निकेतन के शुभारंभ समारोह में चांदपुर, मायारापुर कोटाबाग निवासी मदन पटवाल पुत्र दयाल सिंह पटवाल गया था।
लेकिन दिन में 12 बजे से वह लापता हो गया। उसके पिता दयाल सिंह सोमवार की शाम को दिल्ली से कोटाबाग पहुंचे। जहां उसके लापता होने की रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंचे थे। तभी कुछ समय बाद ही मदन का शव बरामद हो गया।
देर शाम बच्चे का शव दाबका नदी के पास मिलने की सूचना ग्राम प्रधान को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि मदन पांच बहनों में सबसे छोटा व इकलौता भाई था। वह कक्षा नौ का छात्र था। छात्र की मौत से घर में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष नदंन सिंह रावत ने बताया की प्रथम दृष्टया छात्र की मौत डूबने से प्रतीत हो रही है



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के शैक्षिक व्याख्यान अब हर रविवार दूरदर्शन उत्तराखण्ड पर
सड़क हादसे में घायल व्यक्ति के लिए फरिश्ता बने CPU के रोहित और औसाफ़_Video
45 फुट का रावण और सूर्पनखा का अभिनय बनेगा खास आकर्षण_शीशमहल में
Delhi CJP Protest_बिना वजह हिरासत में न लें, मेट्रो – रेल इंटरनेट चालू करो_ सुप्रीम कोर्ट
वीकेंड पर कैंची धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस