BREAKING : जम्मू की इस यूनिवर्सिटी में कोरोना विस्फोट..189 स्टुडेंट्स मिले कोविड पॉजिटिव


जम्मू कश्मीर : ओमिक्रोन के खतरे के बीच देश में काफी तेजी के साथ कोरोना संक्रमण का प्रसार देखने को मिल रहा है. जम्मू के माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी में 189 छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इसके साथ ही, यूनिवर्सिटी के अन्य स्टाफ की जांच अभी की जा रही है. कोरोना संक्रमितों की संख्या और अधिक हो सकती है.
विश्वविद्यालय ने 3 जनवरी से शुरू होने वाली सभी परीक्षाओं को भी अगले आदेश तक स्थगित कर दिया था. रियासी के जिलाधिकारी चरणदीप सिंह द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया था कि छात्रों और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विश्वविद्यालय को बंद करने का निर्णय लिया गया है. विश्वविद्यालय को तत्काल बंद करने का निर्देश देते हुए उन्होंने कहा था, “आदेश का उल्लंघन करने पर IPC की धारा 188, महामारी रोग अधिनियम, 1897 और आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की अन्य संबंधित धाराओं के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी.”


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड में CAG रिपोर्ट ने खोली पोल_ 1377 ऐसे लोग जिनसे अब रिकवरी की जाएगी..
हल्द्वानी में विकास कार्यों को समय से पूरा करें अधिकारी : विधायक सुमित
यूजीसी बिल के विरोध में हल्द्वानी में सड़कों पर उतरा सवर्ण शक्ति संगठन
BJP विधायक काऊ के खिलाफ FIR दर्ज,, शिक्षा निदेशक ने कहा_जानलेवा हमला..
Haldwani – नैनीताल जिले में 80% मैपिंग पूरी, अगले माह से SIR प्रक्रिया शुरू..