BREAKING : लद्दाख में बड़ा हादसा, सेना का वाहन नदी में गिरने से 7 जवानों की मौत ,कई घायल..


देश के लिए इस वक़्त बड़ी दुःखद खबर सामने आ रही है लद्दाख में 26 जवानों से भरी बस नदी में गिर गई है. इस हादसे में सेना के सात जवानों की मौत हो गई है और कई जवान घायल बताए जा रहे हैं. हादसे के तुरंत बाद जवानों का रेस्क्यू कर लिया गया था. उन्हें अस्पताल में एडमिट भी करवाया गया, लेकिन हादसे में सात जवानों की मौत हो गई और कई को गहरी चोटें भी आई हैं.
ये हादसा थोइस से लगभग 25 किमी दूर हुआ है. जहां सेना की बस श्योक नदी में करीब 50-60 फीट गहराई में गिर गई. जिसमें सेना के सभी जवान घायल हो गए. सभी जवानों को परतापुर के 403 फील्ड अस्पताल पहुंचाया गया था और लेह से सर्जिकल टीमों को परतापुर भेजा गया. हालांकि इनमें से सात जवानों को मृतक घोषित किया जा चुका है.
गंभीर रूप से घायल जवानों की मदद के लिए एयर फोर्स से भी संपर्क साधा गया है. उन्हें इलाज के लिए वेस्टर्न कमांड भेजा जा सकता है. सेना की बस किन कारणों से सड़क से फिसलकर नदी में गिरी, अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है. इस घटना को लेकर सेना की तरफ से भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. लेकिन शुरुआती जानकारी के मुताबिक, जवानों की बस ट्रांजिट कैंप से सब सेक्टर हनीफ के अग्रिम स्थान की ओर जा रही थी.



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड : युवाओं के लिए सेना में जाने का सुनहरा मौका, 5 अक्टूबर से…
कैंचीधाम की भीड़ में बेहोश हुए श्रद्धालु की सीओ सेमवाल ने बचाई जान_Video
Nainital Breaking_कैंचीधाम से आ रहे युवकों की स्कॉर्पियो खाई में गिरी, एक की मौत_रेस्क्यू जारी,,Video
35 हजार गाड़ियों के EXIT की चुनौती,, आज और कल शाम बंद रहेगा हल्द्वानी से पहाड़ का रास्ता
Watch कैंचीधाम में ओवरक्राउड और होड़ – पैर रखने की जगह नहीं,जाम ही जाम