BREAKING : UKSSSC पेपर लीक मामले में एक और सफलता..जेई गिरफ्तार..


उत्तराखंड : UKSSSC पेपर लीक मामला : एसटीएफ द्वारा लंबी गहन पूछताछ के बाद धामपुर निवासी जूनियर इंजीनियर ललित राज शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है और आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।
हाकम के साथ उत्तर प्रदेश के नकल माफिया के बीच की महत्वपूर्ण कड़ी को तोड़ने में एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। ललित राज शर्मा के धामपुर स्थित फ्लैट पर दो दर्जन से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा से पहले रात पेपर के प्रश्नों को हल किया था।
बताया जा रहा है कि ललित सहारनपुर में जल संस्थान का जेई है। उसकी पत्नी देहरादून में एक निगम में एई के पद पर तैनात है। सूत्रों के मुताबिक, वह कई और परीक्षाओं में भी हाकम के संपर्क में रहा है। उसने स्नातक स्तर की इस परीक्षा में पास कराने के लिए भी कुछ अभ्यर्थियों को देहरादून में हाकम के पास भेजा था।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




छात्रसंघ_कुमाऊं में निर्दलीयों का दबदबा, MBPG में ABVP का वर्चस्व टूटा
छात्रसंघ चुनाव_MBPG के नए प्रेसिडेंट आर्यन बेलवाल की धमाकेदार जीत
MBPG चुनाव मतगणना : आर्यन की जीत लगभग तय..
104 साल का भरोसा, ₹116 करोड़ का मुनाफा_ नैनीताल बैंक ने दिखाई मजबूत वित्तीय तस्वीर
संतुष्ट नहीं हुए तो मुख्य सचिव होंगे पेश_ज्योलिकोट जल संकट पर हाईकोर्ट सख्त