BREAKING : उत्तराखंड में बड़ा हादसा: खाई में गिरी बोलेरो..लगी आग,6 लोगों की दर्दनाक़ मौत


उत्तराखंड (टिहरी) : उत्तराखंड के पहाड़ी इलाके में बेहद दर्दनाक और दुखद हादसा हुआ है मिल रही जानकारी के अनुसार गंगोत्री एनएच पर कंडीसौड़ तहसील के पास एक बोलेरो खाई में गिर गई हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, हादसा आज दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हुआ। गंगोत्री राजमार्ग पर कंडीसौड़ तहसील के पास कोटी गाड (बरसाती नाला) में बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। आज गुरुवार दोपहर साढ़े तीन बजे एक बोलेरो वाहन चंबा से उत्तरकाशी की तरफ जा रहा था। कंडीसौड़ से पहले कोटी गाड में वाहन अनियंत्रित हो गया और पैराफीट तोड़ते हुए खाई में गिर गया।

वाहन के खाई में गिरते ही उसमें आग लग गई। स्थानीय निवासियों ने वाहन खाई में गिरते हुए देखा तो वे मौके पर पहुंचे। उन्होंने वाहन में लगी आग पानी डालकर बुझाई। साथ ही हादसे की सूचना प्रशासन को दी। इस संबंध में तहसीलदार किशन सिंह महंत ने बताया कि वाहन में छह लोग सवार थे। इनमें पांच पुरुष और एक महिला शामिल हैं। तीन शव वाहन के अंदर ही थे, जो आग में जल गए हैं, जबकि तीन शव वाहन से बाहर पड़े थे।

इस दर्दनाक हादसे की जानकारी मिलते ही 108 सहित प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है. इस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए तहसीलदार किशन सिंह महंत ने बताया कि अभी तक शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है. उनके परिचितों से संपर्क किया जा रहा है.



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




आज से इनकम टैक्स,पैनकार्ड, वेतन, रेलवे टिकट और फास्टैग से जुड़े नियमों में बदलाव
उत्तराखंड में चलेगा ‘ऑपरेशन प्रहार’, DGP ने अपराधियों पर सख्त एक्शन के निर्देश दिए
नैनीताल से छिना वर्ल्ड क्लास बॉक्सिंग रिंग_जहां से चैंपियन निकले, वहीं से रिंग गायब
धामी सरकार की बड़ी उपलब्धि : ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी
मुख्यमंत्री ने चम्पावत को दी ₹36.83 करोड़ की सौगात