BREAKING:लालकुआं में हुए हादसे में गयी 4 जानों की मौत का जिम्मेदार..ट्रक चालक को लालकुआं पुलिस ने बरेली से किया गिरफ्तार..

LALKUAN विगत दिनांक 27/02/2021 की रात्रि कोतवाली लालकुआं के हल्डूचौड़ क्षेत्र अंतर्गत मुख्य राजमार्ग में ट्रक चालक द्वारा तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए आल्टो कार को जबरदस्त टक्कर मारने के दौरान उक्त दुर्घटना में 04 लोगो की मृत्यु होने एवं अन्य के गंभीर रूप से घायल होने के संबंध में दिनांक 28/02/2021 को मु0 वादी की तहरीर के आधार पर कोतवाली लालकुआं में FIR NO- 65/21, धारा 279/304A/338 भा.द.वि. बनाम-नाम पता अज्ञात पंजीकृत कराया।

मुकदमा उपरोक्त की विवेचना के दौरान 304 आई.पी.सी. की बढ़ोत्तरी की गई।
उपरोक्त दुर्घटना के पश्चात फरार चालक को कोतवाली लालकुआं पुलिस द्वारा कल दिनांक 01/03/2021 की देर रात्रि जिला बरेली, उत्तर-प्रदेश से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त उपरोक्त को आज दिनांक 2 मार्च 2021 को मा0 न्यायालय हल्द्वानी के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायालय के आदेशानुसार 14 दिवस की न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया।
गिरफ्तारी टीम
1- वरिष्ठ उप0 निरीक्षक-II मुनव्वर हुसैन कोतवाली लालकुआं
2- कानि0 अनिल
कोतवाली लालकुआं सम्मिलित रहे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Live – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी पहुंचे_चार साल बेमिसाल पर जनसभा..
High Court – बागेश्वर में खड़िया खनन अनुमति की जांच खान अधिकारी को
नैनीताल के गेठिया में दर्दनाक सड़क हादसा दो लोगों की मौत
कोटद्वार बवाल मामला : हाईकोर्ट में दीपक की याचिका निस्तारित_कहा सोशल मीडिया से दूरी..
Haldwani- गुंडागर्दी_पेट्रोल पम्प कर्मचारी को बेरहमी से पीटा..