हिंदी पत्रकारिता दिवस पर हल्द्वानी में गोष्ठी, मीडिया की ज़िम्मेदारी पर मंथन

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन नैनीताल द्वारा हल्द्वानी नगर निगम सभागार में एक भव्य विचारगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस विशेष आयोजन में आज के दौर में मीडिया के बदलते स्वरूप को लेकर प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की समाज के प्रति जिम्मेदारी पर संवाद और पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया गया।

गोष्ठी में शहर के अनेक वरिष्ठ पत्रकारों, संपादकों और मीडिया से जुड़े प्रतिनिधियों ने भाग लिया और विचार साझा किए।


गोष्ठी में वक्ताओं ने मीडिया की बदलती भूमिका, समाज में इसकी जिम्मेदारी, और पत्रकारों के समक्ष आने वाली चुनौतियों पर गंभीर चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और आज के दौर में पत्रकारों को सच्चाई और निष्पक्षता के साथ समाज के लिए कार्य करना पहले से कहीं अधिक ज़रूरी हो गया है।


कार्यक्रम के दौरान प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के उन पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने कार्यों से पत्रकारिता जगत में विशेष पहचान बनाई है। सम्मान पाने वालों में नवीन सक्सेना (अमर उजाला), गोविंद बिष्ट (दैनिक जागरण), दीप बिष्ट बाबा (दैनिक जागरण), राजेश श्रीवास्तव (अमृत विचार), दीपक अधिकारी (खबर फास्ट न्यूज़), दिनेश पांडे (भारत समाचार न्यूज़), तारा जोशी (पंजाब केसरी), खालिद (हिंदुस्तान), विनोद कुमार (कशिश न्यूज़) सहित कई अन्य वरिष्ठ पत्रकार साथी शामिल रहे।


इस मौके पर विनोद कुमार को हल्द्वानी महानगर का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया, जिसकी सभी ने सराहना की।


कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष सर्वेंद्र बिष्ट, नगर अध्यक्ष योगेश शर्मा, महानगर महामंत्री नवीन सक्सेना और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शेर अफगान के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पत्रकारिता के वर्तमान हालात और चुनौतियों पर भी खुलकर चर्चा हुई।


Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page