अदालत के फैसले से अंकिता भंडारी के माता-पिता नाखुश,कहा_इंसाफ अधूरा है इन्हें फांसी..


अंकिता हत्याकांड के गुनाहगारों को आख़िरकार दो साल आठ महीने चली लम्बी सुनवाई के बाद आज उम्रकैद की सजा सुनाई गई। लेकिन अदालत के फैसले से अंकिता के माता पिता खुश नहीं है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने हमारी बेटी को मौत दी उन्हें भी मौत की सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने हमारा घर बरबाद कर दिया। ये इंसाफ अधूरा है।
उत्तराखंड में बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में आज कोटद्वार स्थित अपर जिला एवं सत्र न्यायालय (एडीजे कोर्ट) ने आज फैसला सुनाते हुए तीनों आरोपियों पुलकित आर्य, उसके कर्मचारी सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता को उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही 50-50 हजार रुपये का अर्थ दंड और अंकिता के परिजनों को चार लाख रुपये देने का फैसला भी कोर्ट ने सुनाया है।
आरोपियों को उम्रकैद की सजा के फैसले से अंकिता के माता पिता खुश नहीं है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने हमारी बेटी को मौत दी उन्हें भी मौत की सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने हमारा घर बरबाद कर दिया। हम चाहते थे कि हमारे जिंदा रहते इन हत्यारों को मौत की सजा मिले। हम इसके लिए हाईकोर्ट में अपील करेंगे।
कोर्ट के फैसले पर अंकिता भंडारी की मां ने कहा, मैं इस फैसले से संतुष्ट नहीं हूं, मैं नहीं चाहती हूं कि जो मेरी बेटी के साथ हुआ है, वह किसी और की बेटी के साथ हो. इसलिए मैं हत्यारों के लिए फांसी की सजा की मांग करती हूं… मैं जब तक इन्हें फांसी के फंदे पर नहीं देखूंगी तब तक संतुष्ट नहीं हूं।
उन्होंने अदालत के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट जाने की बात कही है. अदालत के फैसले पर अंकिता भंडारी के पिता ने कहा कि, जिस तरीके से उन्होंने मेरी बेटी को मारा है, तो मैं शुरू से ही मौत के बदले मौत की मांग करता हूं… उन्होंने कहा कि दोषियों को फांसी की सजा दी जाने चाहिये।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




वार्निंग_ छात्रसंघ चुनाव की आड़ में हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा_ SSP
गौलापार के दुग्ध उत्पादकों को 22 लाख का बोनस
HighCourt_किच्छा-सिरौलीकलां पालिका चुनाव_मतगणना पर लगी रोक हटी
नैनीताल महोत्सव में पुलिस उजाले में करती रही ड्यूटी और फ्लैट्स बना जंग का मैदान_Video
उत्तराखंड भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री, फणींद्रनाथ शर्मा को मिली कमान