Ad

सहेलियों संग सड़क पर टहल रही लड़की.. कार सवार युवको ने किया अपहरण….पुलिस ने शुरू किया घेराव…

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

लालकुआं नैनीताल ( GKM NEWS SULEMAAN KHAN ) लालकुआं में देर रात 10 सहेलियों के साथ कोतवाली से लगी सड़क पर टहल रही युवती का कार सवार युवकों ने अपहरण कर लिया. सहेलियों के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने कार का पीछा किया, लेकिन कार सवार युवती को लेकर हल्द्वानी की तरफ भाग निकले.

ADVERTISEMENTSAd

इसके बाद परिजनों के साथ मिलकर स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया. विरोध देख पुलिस के होश उड़ गए. हालात बेकाबू होने पर हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा. बताया जा रहा है कि वार्ड नंबर चार निवासी आविद अली उर्फ कल्लू की 19 वर्षीय पुत्री इफरा अपनी तीन अन्य सहेलियों के साथ कोतवाली से सटी सड़क पर टहल रही थी.

तभी टांडा जंगल की ओर से कार युवतियों के बगल में रुकी. उसमें से उतरे युवकों ने इफरा को पकड़ कर कार में डाल दिया. उसकी सहेलियों की चीख सुनकर तक आसपास के लोग कुछ समझते कार चौराहे से हल्द्वानी की ओर मुड़ गई.. युवती के अपहरण की सूचना के बाद मौके पर भारी संख्या में भीड़ उमड़ी भीड़ थाने का घेराव करना शुरू कर दी और हाईवे का भी जाम किया.

किसी तरह पुलिस ने मान मनोबल कर लोगों को शांत कराया रात मौके पर पहुंचे एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव सहित भारी पुलिस बल पहुंच किसी तरह से भीड़ पर नियंत्रण किया वहीं एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है सीसीटीवी के आधार पर अपहरणकर्ताओं की तलाश की जा रही है.

बाईट- अमित श्रीवास्तव एसपी सिटी

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *