बागेश्वर में पेड़ से लटका मिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कमला देवी का शव..

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर। जिले की कांडा तहसील के बांसतोली गांव में रविवार को 47 वर्षीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कमला देवी का शव घर के पास खेत में एक पेड़ से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया।

सूचना पर कांडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।

पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *