उत्तराखंड-नशा मुक्ति केंद्र के शौचालय में मिली मरीज की खून से लतपथ लाश..


उत्तराखंड में नशामुक्ति केन्द्रों की सुरक्षा तथा व्यवस्था इन दिनों सवालों के घेरे में है। हाल ही में हल्द्वानी में एक नशा मुक्ति केन्द्र में एक मरीज़ की हालत बिगड़ने तथा अस्पताल में उसकी मौत हो जाने के बाद रुड़की में एक और घटना प्रकाश में आई है, जिसने सोचने पर मजबूर कर दिया है।
रुड़की के भंगेड़ी स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में एक मरीज की हत्या कर दी गई। मृतक के गले में धारदार हथियार के निशान मिले हैं। उसका शव नशा मुक्ति केंद्र के अंदर शौचालय में मिला। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। लोगों ने नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती एक मरीज पर ही हत्या करने का शक जताया है।
मंगलवार रात नशा मुक्ति केंद्र के शौचालय में आशीष का शव संदिगध हालत में मिला। लक्सर क्षेत्र के बसेड़ी गांव निवासी आशीष ( 37) को सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के भंगेड़ी स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में करीब तीन माह पहले भर्ती कराया था। केंद्र संचालक ने शौचालय में उसका शव देख पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की।
मृतक के गले पर धारदार हथियार का निशान मिला है। एसपी देहात शेखर चन्द्र सुयाल ने बताया है कि मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। नशा मुक्ति केंद्र के संचालक समेत वहां पर भर्ती अन्य मरीजों से घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है। परिवार के लोगों ने हत्या का शक जताया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड-नशा मुक्ति केंद्र के शौचालय में मिली मरीज की खून से लतपथ लाश..
वसूली में नप गए_ सब इंस्पेक्टर सस्पेंड, जांच के घेरे में पूरा नेटवर्क
पर्यटकों को हटाकर सील हुआ रिजॉर्ट,बिजली भी काटी_नैनीताल प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
Uttrakhand – पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट..
अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन