ब्लॉगर बिरजू मयाल गिरफ्तार, एक साथ तीन FIR_देखिए क्रिमिनल रिकॉर्ड..Video

ख़बर शेयर करें

नैनीताल – रामनगर : सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर झूठे आरोप लगाने, लोगों से अवैध वसूली करने और जान से मारने की धमकियाँ देने के आरोप में ब्लॉगर बिरजू मयाल को रामनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ एक ही दिन में तीन अलग-अलग शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें गाली-गलौज, अवैध वसूली, जान से मारने की धमकी और छेड़छाड़ जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं।

शिकायतकर्ता राकेश नैनवाल, दिनेश मेहरा और नीमा देवी ने अलग-अलग मामलों में बिरजू के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। इस पर पुलिस ने FIR संख्या 279/25, 280/25 और 281/25 के तहत BNS की विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज किए।

पुलिस जांच में सामने आया कि बिरजू मयाल सोशल मीडिया पर बिना प्रमाण झूठे आरोप लगाकर लोगों को बदनाम करता था और पैसे वसूलने की धमकी देता था। पुलिस टीम ने उसे रामपुर रोड हाइवे के पास से गिरफ्तार किया।

बिरजू मयाल के खिलाफ पूर्व में भी छह गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें छेड़छाड़, धमकी, मारपीट और SC/ST एक्ट शामिल हैं।

ये रहा आपराधिक रिकॉर्ड

क्रमएफआईआर संख्याथानाधाराएँ
1FIR No. 135/25कोतवाली रामनगर115/352/351(2) BNS
2FIR No. 279/25कोतवाली रामनगर351(3)/352 BNS
3FIR No. 280/25कोतवाली रामनगर308(2)/351(3) BNS
4FIR No. 281/25कोतवाली रामनगर74/115(2)/351(3)/352 BNS
5FIR No. 64/21कालाढूंगी323/504/506 IPC + SC/ST Act
6FIR No. 109/22कालाढूंगी323/353/427/447/504/506 IPC
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *