

लोक सभा चुनाव को लेकर भाजपा ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। जिसमें उत्तराखंड की दो सीटों में प्रत्याशी तय कर दिए गए हैं।
बुधवार को जारी दूसरी सूची में भाजपा ने पौड़ी गढ़वाल से अनिल बलूनी और हरिद्वार से त्रिवेंद्र सिंह रावत को प्रत्याशी घोषित किया गया है।
बीजेपी ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। दूसरी लिस्ट में नितिन गडकरी को नागपुर से टिकट दिया गया है।
बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है. इस सूची में 72 प्रत्याशियों के नाम हैं।
पार्टी ने दिल्ली की दो, गुजरात की 7, हरियाणा की 6, हिमाचल प्रदेश की 2, कर्नाटक की 20, मध्य प्रदेश की 5, महाराष्ट्र की 20, तेलंगाना की 6, त्रिपुरा की एक और उत्तराखंड की 2 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का एलान किया है।
बीजेपी ने करनाल से हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और यहीं से विधायक रहे मनोहर लाल खट्टर को टिकट दिया है और सिरसा से अशोक तंवर को प्रत्याशी घोषित किया है।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को उनकी पिछली हमीरपुर से टिकट दिया गया है. केंद्रीय मंत्री संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी को कर्नाटक के धारवाड़ से प्रत्याशी बनाया गया है. तेजस्वी सूर्या को पिछली बार वाली बेंगलुरु साउथ से ही टिकट मिला है और पूर्व सीएम बसवराज बोमई कर्नाटक की हावेरी सीट से चुनाव लड़ेंगे।
वहीं कांग्रेस नेता कमलनाथ का गढ़ माने जाने वाले मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से विवेक बंटी साहू को मैदान में उतारा गया है।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल मुंबई (नॉर्थ) और नितिन गडकरी नागपुर से चुनाव लड़ेंगे. पंकजा मुंडे को बीड सीट पर पार्टी ने उतारा है।
बीजेपी ने हरिद्वार से उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को उम्मीदवार बनाया है।










लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


79वें वार्षिक निरंकारी संत समागम का भव्य आगाज
पहाड़ जाने वाले ध्यान दें! 2 नवंबर तक बदला रहेगा रूट, इस रास्ते से करें सफर
हल्द्वानी बेस अस्पताल में अव्यवस्थाओं पर भड़के सांसद अजय भट्ट
राशन कार्ड बचाना है तो 15 नवंबर से पहले यह काम जरूर करें
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, कार डिवाइडर से टकराकर पलटी_दो की मौत..Video