उत्तराखंड के भाजपा सांसदों की आज दिल्ली में बैठक,CM धामी और महेंद्र भट्ट भी होंगे शामिल

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ख़बर शेयर करें

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम रविवार दोपहर दिल्ली रवाना हो गए। उन्होंने सोमवार शाम को उत्तराखंड के सभी लोकसभा व राज्यसभा सदस्यों की दिल्ली में बैठक बुलाई है।

इसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी भाग लेंगे। बताया गया कि बैठक में जी-20 के दो आयोजनों की राज्य को मिली जिम्मेदारी, आगामी लोकसभा चुनाव समेत अन्य विषयों पर मंथन होगा।

भाजपा के सभी सात मोर्चों की प्रांतीय कार्यकारिणी और 19 सांगठनिक जिलों की कार्यकारिणी सोमवार को घोषित हो सकती हैं। इसे लेकर रविवार को भी दिनभर कसरत चलती रही।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पिछले तीन दिन से मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों और जिलाध्यक्षों के साथ इस बारे में मंथन कर रहे हैं।

रविवार देर शाम को प्रदेश अध्यक्ष भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने मोर्चों व जिलों की कार्यकारिणी के नामों को लेकर विमर्श किया।

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र से मिले भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री गौतम

उत्तराखंड के दौरे पर आए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की।राजनीतिक गलियारों में इसे पूर्व मुख्यमंत्री की नाराजगी दूर करने से जोड़कर देखा जा रहा है। त्रिवेंद्र ने कुछ समय पहले देहरादून स्मार्ट सिटी के कार्यों को लेकर नाराजगी जाहिर की थी। तब उनका वक्तव्य सुर्खियां बना था।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री गौतम ने शनिवार देर शाम पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र के निवास पर जाकर उनसे मुलाकात की। उन्होंने रात्रि में भोजन भी वहीं किया। इस दौरान राज्य के विकास और संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।गौतम की त्रिवेंद्र से मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई। कोई इसे त्रिवेंद्र की नाराजगी दूर करने, तो कोई पूर्व मुख्यमंत्री को आने वाले दिनों में पार्टी संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना से जोड़कर देख रहा है। यद्यपि, पार्टी का कहना है कि यह केवल शिष्टाचार मुलाकात थी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *