ग्रामीणों ने विधि-विधान करके निकाली भाजपा विधायक की शव यात्रा..लगाये मुर्दाबाद के नारे..

ख़बर शेयर करें

हरिद्वार लक्सर 08.November 2020 GKM NEWS लक्सर के खानपुर से बीजेपी विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन अक्सर विवादों में रहते हैं विवादों से मानो उनका पुराना नाता रहा हो किसी ना किसी बात को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहने वाले विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की खानपुर विधानसभा के गांव बरवाला में शव यात्रा निकालकर अंतिम संस्कार कर विरोध प्रदर्शन किया गया है..


आपको बता दें कल टूर्नामेंट कबड्डी प्रतियोगिता के उद्घाटन को लेकर खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को टूर्नामेंट उद्घाटन में पहुंचना था लेकिन विरोध के कारण खानपुर विधायक नहीं पहुंच सके थे जहां उन्होंने अपने पुत्र कुंवर दिव्या प्रताप सिंह को भेजकर उद्घाटन कराया था वही दो युवकों द्वारा उनके सुपुत्र को काले झंडे दिखाकर विरोध का सामना करना पड़ा था वहीं आज फिर लक्सर के खानपुर विधानसभा के भरूवाला गांव में कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की शव यात्रा निकाल कर अंतिम संस्कार कर विरोध प्रदर्शन किया गया है मामला ऑडियो वायरल अभद्र भाषा को लेकर गरमाया हुआ है

जिसमें भरूवाला गांव के भीम सिंह के द्वारा बताया गया कि उनको और उनके पिता को गाली गलौज देने का मामला है और उनके खिलाफ खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने देशद्रोह का झूठा मुकदमा दर्ज कराया है जिसको लेकर आज गांव के ग्रामीणों द्वारा शव यात्रा निकाल विरोध प्रदर्शन किया गया है

Byet– ग्रामीण

Byet– ग्रामीण

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *