भाजपा आलाकमान ने पलटन के इस पुराने महारथी को सौंपी कमान..क्या थमेगी बग़ावत

उत्तराखंड: राज्य में सियासी समीकरणों जिस तरह तेज़ी के साथ फेरबदल का दौर जारी है ऐसे में कांग्रेस से भाजपा में आए कद्दावर लीडरों द्वारा आने वाले चुनाव में फिर से दलबदल होने के कयासों के बीच भाजपा ने हरक और उमेश को मनाने के लिए बीजेपी आलाकमान ने विजय बहुगुणा को मैदान पर उतार दिया है ऐसे में विजय बहुगुणा मंगलवार को देहरादून पहुंच गए जहां उन्होंने सबसे पहले उमेश शर्मा काऊ के घर जाकर उनको मनाने की कोशिश की वही उसके बाद मंत्री हरक रावत के घर भी पहुंचे जहां पर दोनों में लंबी बातचीत हुई साफ है हरक सिंह रावत और उमेश शर्मा काऊ के तेवर जिस तरह से गर्म लग रहे थे ऐसे में पार्टी ने बगावत 2016 में करने वालों के मुखिया विजय बहुगुणा को ही 2021 की बगावत रोकने की जिम्मेदारी दी है।
सूत्र बताते हैं कि विजय बहुगुणा ने दोनों नेताओं से बगावत ना करने को कहा है माना जा रहा है दोनों नेताओं को 2022 के चुनावों को लेकर फार्मूला भी पार्टी द्वारा दिया गया है जिसमे मनपसंद सीट समेत कुछ और बाते शामिल है आपको बता दे की हालिया बगावत की कहानी में बहुगुणा के करीबी सुबोध उनियाल बिल्कुल शामिल नहीं हुए बल्कि उन्होंने हरीश रावत पर जमकर निशाने भी साधे अब देखना है दोनों से हुई विजय बहुगुणा की मुलाकात क्या रंग दिखाती है



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के शैक्षिक व्याख्यान अब हर रविवार दूरदर्शन उत्तराखण्ड पर
सड़क हादसे में घायल व्यक्ति के लिए फरिश्ता बने CPU के रोहित और औसाफ़_Video
45 फुट का रावण और सूर्पनखा का अभिनय बनेगा खास आकर्षण_शीशमहल में
Delhi CJP Protest_बिना वजह हिरासत में न लें, मेट्रो – रेल इंटरनेट चालू करो_ सुप्रीम कोर्ट
वीकेंड पर कैंची धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस