बड़ी खबर : 7 घंटे के लिए हल्द्वानी-भीमताल हाइवे पर ट्रैफिक बंद रहेगा, ये है ऑल्टरनेट रूट


हल्द्वानी से पहाड़ को सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर है। आज रात 2 बजे से कल सुबह 9 बजे तक हल्द्वानी से भीमताल जाने वाले मार्ग पर यातायात को प्रतिबंधित किया गया है।
दिनांक 26 मई की देर रात 02:00 बजे से लेकर 27 मई (मंगलवार) की प्रातः 09:00 बजे तक हल्द्वानी-भीमताल मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।
यह अस्थायी यातायात प्रतिबंध दिसंबर 2024 में थाना भीमताल क्षेत्र अंतर्गत हुई एक गंभीर दुर्घटना के चलते लगाया गया है, जिसमें एक रोडवेज बस खाई में गिर गई थी। अब उस दुर्घटनाग्रस्त बस को खाई से निकालने का कार्य उत्तराखंड रोडवेज के कर्मियों द्वारा निर्धारित तिथि एवं समय पर किया जाएगा।
यातायात को बाधित किए बिना यह कार्य संभव नहीं है, अतः सुरक्षा की दृष्टि से यह निर्णय लिया गया है।
वैकल्पिक मार्ग व्यवस्था इस प्रकार रहेगी:
- अल्मोड़ा, भवाली, पिथौरागढ़ से काठगोदाम/हल्द्वानी की ओर जाने वाला समस्त यातायात भवाली-मस्जिद तिराहा-ज्योलीकोट मार्ग होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेगा।
- वहीं, हल्द्वानी/काठगोदाम से पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले सभी वाहन भीमताल तिराहा-काठगोदाम-ज्योलीकोट-बीरभट्टी-मस्जिद तिराहा-भवाली मार्ग से गंतव्य की ओर प्रस्थान करेंगे।
इस दौरान आमजन से पुलिस द्वारा अनुरोध किया गया है कि निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का ही प्रयोग करें तथा आवश्यक सहयोग प्रदान करें, जिससे कार्य सुचारु रूप से संपन्न हो सके।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में रक्षा मंत्री की जनसभा_ ट्विटर पर ट्रेंड हो गए धुरंधर धामी के 4 साल बेमिसाल
Live – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी पहुंचे_चार साल बेमिसाल पर जनसभा..
High Court – बागेश्वर में खड़िया खनन अनुमति की जांच खान अधिकारी को
नैनीताल के गेठिया में दर्दनाक सड़क हादसा दो लोगों की मौत
कोटद्वार बवाल मामला : हाईकोर्ट में दीपक की याचिका निस्तारित_कहा सोशल मीडिया से दूरी..