BIG NEWS (उत्तराखंड): एसएसपी का सख्त एक्शन ..LIU पुलिसकर्मी को किया ससपेंड, मुकदमा दर्ज..ये है बड़ी वजह

उत्तराखंड ( देहरादून ) : थाना बसंत विहार क्षेत्र के अंतर्गत बनियावाला प्रगति विहार में पासपोर्ट के डॉक्यूमेंट में कमी बताकर युवती से छेड़छाड़ करने वाले एलआईयू के सिपाही केदार सिंह पंवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. साथ ही उसे सस्पेंड कर दिया गया है. एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने बताया कि विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुसार ही कार्रवाई की जाएगी.
बताया जा रहा है कि आरोपी सिपाही बनियावाला प्रगति विहार में पासपोर्ट के डॉक्यूमेंट चेक करने के लिए युवती के घर गया था. मौके पर युवती को अकेला देख और डॉक्यूमेंट में कमी बता कर आरोपी सिपाही ने युवती से छेड़छाड़ कर दी. युवती की शिकायत पर थाना बसंत विहार में आरोपी LIU कर्मचारी केदार पंवार के खिलाफ धारा 354, 409 छेड़छाड़ और लोक सेवक विश्वास का आपराधिक उल्लंघन के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है.
मामले में एसएसपी जन्मेजय खंडूरी का कहना है कि युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है. जिस पर जांच चल रही है. मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है. फिलहाल, आरोपी एलआईयू के सिपाही केदार सिंह पंवार को सस्पेंड कर दिया गया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




आशाओं के हक की लड़ाई तेज, देहरादून में होगा बड़ा प्रदर्शन
दिल्ली में भाजपा की नवीन टीम _तीरथ, बलूनी, पांडे और आलोक को अहम जिम्मेदारी
उत्तराखंड_सड़क पर गिरे बिजली के तार ने मां और मासूम बेटी की जिंदगी छीनी..
धरने पर अड़े पुनीत तो दौड़ा सिस्टम, नैनीताल लोअर माल रोड की डेडलाइन तय
HeavyRainAlert_बारिश का असर, गौला-कोसी-नंधौर पर नजर_ ये रास्ते बंद..