बड़ी खबर : यहाँ मरम्मत के दौरान तीन मंज़िला इमारत गिरी, कई मज़दूर घायल..

मथुरा। गोविंद नगर क्षेत्र में सरस्वती कुंड के समीप एक निर्माणाधीन इमारत मरम्मत के दौरान भरभरा कर गिर गई। इमारत के धराशाई होने से कार्य कर रहे आधा दर्जन मजदूर दबकर घायल हो गए। इमारत के ढहने से क्षेत्र में हलचल मच गई। पुलिस ने हादसे में घायल हुए मजदूरों को जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे में घायल हुए सरस्वती कुंड निवासी मजदूर अजय ने बताया कि वह और उसके आधा दर्जन साथी तीन मंजिला इमारत पर मरम्मत का कार्य कर रहे थे। इस इमारत में नीचे निवाड़ फैक्ट्री का कार्य चलता है। अचानक इमारत गिरने से मनीष, शूरवीर, दीपक, रामप्रकाश, अजय सहित लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिनमें दो मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


“बोला जा नहीं रहा, गाना क्या गाओगे..” दिलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल
दिवाली से पहले उत्तराखंड में मिठाई की दुकानों के लिए नए नियम_ बेकरी प्रोडक्ट भी दायरे में..
2027 चुनाव से पहले उत्तराखंड में दल-बदल_ रामशरण नौटियाल ने फिर मारी पलटी
उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने डॉ. ढाल सिंह बिसेन,लोकभवन में ली शपथ
32.70 लाख थालियां, 8 साल का सफर_जरूरतमंदों के लिए लगातार जारी थाल सेवा