बड़ी ख़बर:दुकान के बाहर खड़े बच्चे को अज्ञात व्यक्ति ने अचानक मारी गोली.. गंभीर रूप से घायल.मौक़े पर पहुंची पुलिस..

GKM.News(1.12.2020)बाजपुर के गांव मुंडिया देहात में एक नाबालिग को अज्ञात व्यक्ति ने गोली मार दी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल नाबालिग को मौके पर मौजूद लोगों ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल नाबालिग को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि बाजपुर के गांव मुंडिया देहात स्थित बाइक सर्विस की दुकान के बाहर एक नाबालिग खड़ा था कि अज्ञात व्यक्ति ने नाबालिक को गोली मार दी।

जिससे नाबालिग शोयब गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल नाबालिग को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने नाबालिग की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सीओ दीपशिखा अग्रवाल और प्रशिक्षु आईपीएस पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने पड़ोस के घर से एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। सीओ दीपिका अग्रवाल ने बताया कि पूछताछ में युवक ने बताया है कि उसके द्वारा बंदर को भगाने के लिए एयर गन से फायर किया गया था जिसकी गोली दुकान के बाहर खड़े नाबालिग को लगी है। मामले की पूछताछ की जा रही है तहरीर आने के बाद अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

बाइट : नाजिम …………. प्रत्यक्षदर्शी
बाइट : दीपशिखा अग्रवाल …………. सीओ बाजपुर




लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


“बोला जा नहीं रहा, गाना क्या गाओगे..” दिलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल
दिवाली से पहले उत्तराखंड में मिठाई की दुकानों के लिए नए नियम_ बेकरी प्रोडक्ट भी दायरे में..
2027 चुनाव से पहले उत्तराखंड में दल-बदल_ रामशरण नौटियाल ने फिर मारी पलटी
उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने डॉ. ढाल सिंह बिसेन,लोकभवन में ली शपथ
32.70 लाख थालियां, 8 साल का सफर_जरूरतमंदों के लिए लगातार जारी थाल सेवा