Ad

BIG NEWS : पूर्व पदाधिकारी (RSS) उत्तराखंड में हुए गुमशुदा, तलाश जारी.. पुलिस में मामला दर्ज

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

UTTRAKHAND ( देहरादून ) : नागपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नेता सुकुमार सत्यनारायण कारे करीब एक हफ्ते से लापता हैं। बताया जा रहा है कि एक हफ़्ता पहले दिल्ली से देहरादून आने के लिए ट्रेन से उत्तराखंड पहुँचे थे लेकिन अभी तक उनसे किसी का सम्पर्क नहीं हो पाया है पुलिस के अनुसार, कारे को आखिरी बार देवप्रयाग के रघुनाथ मंदिर में देखा गया था, जहां माना जाता है कि वह कुछ दिनों के लिए रुके थे।
कारे आठ दिसंबर को शताब्दी एक्सप्रेस से दिल्ली से देहरादून के लिए निकले थे। जब वह दून नहीं पहुंचे तो उनके लापता होने को लेकर आरएसएस के पदाधिकारियों ने रेलवे पुलिस से संपर्क किया और देहरादून में मामला दर्ज कराया गया.

ADVERTISEMENTSAd

अभी तक जांच में पता चला कि संघ के संगठन मंत्री रहे 64 वर्षीय कारे देहरादून की जगह ट्रेन से हरिद्वार उतरकर देवप्रयाग चले गए। सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी), देहरादून के स्टेशन हाउस ऑफिसर टीएस राणा के अनुसार, कारे ने हरिद्वार में ट्रेन से उतरकर देवप्रयाग के लिए एक बस पर सवार हुए थे ।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *