

उत्तराखंड में नैनीताल से हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग में सवेरे 9:30 बजे ङोलमार और दो गांव के बीच भूस्खलन होने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। मार्ग में भारी संख्या में मलुवा और बोल्डर आने से चौपहिया वाहनों के लिए मार्ग बन्द हो गया जिसे लगभग 2 घंटे की मशक्कत के बाद दोबारा खोल दिया गया।

नैनीताल को हल्द्वानी से जोड़ने वाले मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र पर आज सवेरे भूस्खलन हो गया। पहाड़ी से बड़े बड़े बोल्डरों के साथ मलुवा आ गया, जिससे सड़क बाधित हो गई। मार्ग में दोनों तरफ से वाहनों का तांता लग गया। राहगीरों ने हल्के फुल्के पत्थरों को हटाकर दो पहिया वाहन निकालने का रास्ता बनाया और दोपहिया चालकों को आरपार कराया। मलुवे के अचानक सड़क पर आने से मार्ग में गुजर रही एक स्कूटी भी श्रतिग्रस्त हो गई।
बताया जा रहा है कि स्कूटी चालक के हल्की चोटें आईं जिसके कारण उन्हें प्राथमिक इलाज के लिए हल्द्वानी भेज दिया गया। प्रशासन, पुलिस और नैशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने मिलकर सड़क को जे.सी.बी.मशीन की मदद से खोल दिया। सड़क में दोबारा ट्रैफिक सुचारू हो गया है। यह वही क्षेत्र हैं जहां सड़क चौड़ीकरण के बाद आए दिन भूस्खलन होते रहता है। विभाग ने यहां से सावधान होकर गुजरने का बोर्ड भी लगा रखा है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, कार डिवाइडर से टकराकर पलटी_ दो युवकों की मौत
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, कार डिवाइडर से टकराकर पलटी_एक की मौत,दो की हालत नाजुक..Video
अंकिता केस में फिर गरमाया VIP ऐंगल! उर्मिला सनावर का दावा_सरकार गिराना चाहते हैं ये लोग
हल्द्वानी व्यापार मंडल में पहली बार बनी महिला टीम_ रेनू टंडन को कमान,प्रेमा बिष्ट बनीं महामंत्री
देहरादून में महिला जज से बदसलूकी और किडनैपिंग की कोशिश..fir