Ad

बड़ी खबर :(हल्द्वानी)ज्वेलर्स कारोबारी से 50 लाख की रंगदारी का मामला,जेल में बैठ कर मास्टरमाइंड बना रहा था गेम,नैनीताल पुलिस ने किया पर्दाफाश..जानिए पूरा खुलासा

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

GKM.News. (05.02.2021) हल्द्वानी -एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने फिरौती मामले का किया खुलासा,महिला ज्वेलर्स से 50 लाख की फिरौती मांगने के मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है एक आरोपी राहुल राठौर सितारगंज जेल में बंद है और जेल के अंदर से ही उसने फोन कॉल कर महिला ज्वैलर्स से फिरौती की मांग की थी। महिला ज्वेलर्स का नंबर आरोपियों के हाथ अखबार के जरिए मिला था, महिला ज्वेलर्स ने अखबार में वार्षिक श्राद्ध का इश्तेहार दिया था,

ADVERTISEMENTSAd

वहां से नंबर लेकर महिला ज्वेलर्स से फिरौती की मांग की गई जेल तक मोबाइल और सिम पहुंचाने का काम दो युवतियों ने किया था उनको भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि जेल के अंदर मोबाइल कैसे पहुंचा

, एसएसपी नैनीताल प्रीति प्रियदर्शिनी ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मुख्य आरोपी राहुल राठौर अभी जेल में बंद है उसे पुलिस रिमांड में लेकर पूछताछ की जाएगी साथ ही जो भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी बीच में लिप्त होंगे उन पर भी कार्रवाई की जाएगी ।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *