BIG NEWS : शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश अब कक्षा 6 से कक्षा 12 तक के बच्चों की इस तरह लगेंगी क्लासेस..

उत्तराखंड : -कोविड-19 के दृष्टिगत राज्य में समस्त बोर्ड द्वारा संचालित बोर्डिंग / डे-बोर्डिंग शिक्षण संस्थानों में (शासकीय / अशासकीय (सहायता प्राप्त ) / निजी शिक्षण संस्थान ) कक्षा 6 से 12 तक की कक्षाओं को चार घण्टे के स्थान पर पूर्व की भाँति पठन-पाठन / शिक्षण कार्य पूर्व निर्धारित समयावधि के अनुसार संचालित किये जाने के सम्बन्ध में।आदेश जारी किया गया ।

निदेशक माध्यमिक शिक्षा, उत्तराखण्ड देहरादून के पत्र संख्या विविध / 18512/ 2021-22 दिनांक 22 नवम्बर, 2021 का सन्दर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें, जिसमें शासनादेश संख्या 492 / XXIV-B-5 / 2021-3 (1) 2020 दिनां 31 जुलाई, 2021 में उल्लिखित प्रस्तर- 15 के अनुसार माध्यमिक शिक्षा के अन्तर्गत संचालित होने वाले समस्त बोर्ड द्वारा संचालित बोडिंग / डे-बोडिंग शिक्षण संस्थानों में (शासकीय / अशासकीय ( सहायता प्राप्त ) / निजी शिक्षण संस्थान) कक्षा 6 से 12 तक की कक्षाओं को चार घण्टे के स्थान पर पूर्व की भाँति पठन-पाठन / शिक्षण कार्य को पूर्व निर्धारित समयावधि के अनुसार संचालित किये जाने का अनुरोध किया गया है।
उक्त के सम्बन्ध में मुझे यह कहने का निदेश हुआ है कि विभागीय प्रस्ताव के दृष्टिगत सम्यक् विचारोपरान्त छात्रहित को देखते हुये राज्य के समस्त बोर्ड द्वारा संचालित बोर्डिंग एवं डे-बोर्डिंग शिक्षण संस्थानों (शासकीय / अशासकीय / निजी शिक्षण संस्थानों में कक्षा 6 से 12 तक की कक्षाओं में पठन-पाठन / शिक्षण कार्य को चार घण्टे के स्थान पर पूर्व की भाँति निर्धारित समयावधि के अनुसार संचालित किया जायेगा।
शासनादेश संख्या 491 / XXIV-B-5 / 2021-3 ( 1 ) 2020 दिनांक 31 जुलाई. 2021 एवं संख्या 492 / XXIV-B-5/2021-3(1) 2020 दिनांक 31 जुलाई, 2021 की शेष शर्तें यथावत रहेंगी। उक्त उल्लिखित शासनादेशों को इस सीमा तक संशोधित समझा जाये।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




आज से इनकम टैक्स,पैनकार्ड, वेतन, रेलवे टिकट और फास्टैग से जुड़े नियमों में बदलाव
उत्तराखंड में चलेगा ‘ऑपरेशन प्रहार’, DGP ने अपराधियों पर सख्त एक्शन के निर्देश दिए
नैनीताल से छिना वर्ल्ड क्लास बॉक्सिंग रिंग_जहां से चैंपियन निकले, वहीं से रिंग गायब
धामी सरकार की बड़ी उपलब्धि : ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी
मुख्यमंत्री ने चम्पावत को दी ₹36.83 करोड़ की सौगात