

उत्तराखंड : डीओपीटी ने उत्तराखंड कैडर के सभी 16 आईएएस अफसरों को बैच आवंटित कर दिए हैं। सभी अफसर अब जिलाधिकारी बनने के अर्ह हैं। सूचना विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी समेत पांच अफसरों को 2016 और चार अफसरों को 2010 का बैच मिला है। सीएम धामी के अपर सचिव ललित मोहन रयाल को 2011 का बैच आवंटित कर दिया गया है।
पिछले दिनों डीपीसी के बाद 16 अफसरों की आईएएस में प्रमोट किया गया था। लेकिन इन्हें बैच का आवंटन नहीं हो सका था। अब केंद्र सरकार के डीओपीटी ने इस बारे में अधिसूचना जारी कर दी है। इस बारे में जारी अधिसूचना के अनुसार योगेंद्र सिंह यादव, उदय राज, डीके तिवारी, उमेश पांडेय को 2010, ललित मोहन रयाल और कमरेंद्र सिंह को 2011, आनंद श्रीवास्तव और हरीश कांडपाल को 2013, संजय़ कुमार को 2014, नवनीत पांडेय को 2015, मेहरबान सिंह बिष्ट, आलोक पांडेय, बंशीधर तिवारी, रुचि मोहन रयाल और झरना कमठान को 2016 का बैच आवंटित किया गया है।
अहम बात यह भी है कि बैच आवंटन के बाद सभी अफसर कम से कम किसी भी जिले में जिलाधिकारी के पद पर तैनाती के लिए अर्ह हो गए हैं। 2010 और 2011 का बैच पाने वाले अफसर जल्द ही प्रभारी सचिव के लिए भी अर्ह हो जाएंगे।
यहां बता दें कि ललित मोहन रयाल इस वक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अपर सचिव हैं और बंशीधर तिवारी सूचना महानिदेशक जैसे अहम ओहदे पर काम कर रहे हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कोने-कोने की नब्ज टटोली और पूरा प्लान तैयार कर दिया_haldwani
उत्तराखंड_फाइल आगे बढ़ाने के लिए 10000 लेते रंगे हाथ पकड़ा गया अधिकारी
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंडी बोर्ड की योजनाओं का लिया हिसाब..
पिता को बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी, करंट ने दोनों की जिंदगी छीन ली_haldwani
उत्तराखंड में नॉन स्टॉप बारिश जारी, इस जिले छुट्टी के आदेश..