BIG NEWS: DGP अशोक कुमार ने सिटी पेट्रोल यूनिट(CPU) में समाप्त किये पुराने आदेश.. अब इस तरह होगी पोस्टिंग

उत्तराखंड : देहरादून उत्तराखंड पुलिस में व्यवस्थाओं और खामियों दूर करने के मद्देनज़र सीपीयू को और दुरूस्त करने की दिशा में डीजीपी अशोक कुमार ने एक बडा फैसला किया है। 2013 से अस्त्तित्व में आई सीपीयू में गृह जनपद में तैनाती अथवा संबद्धता की व्यवस्था को समाप्त कर दिया है।

डीजीपी अशोक कुमार के पुलिस मुख्यालय से जारी आदेशो में साफ तौर पर कहा गया है कि अब किसी भी जवान अथवा सिपाही को अपने गृह जनपद में तैनाती अथवा संबद्धता नही मिलेगी। यदि किसी भी जनपद में ऐसी व्यवस्था सीपीयू यानि सिटी पेट्रोल यूनिट में चल रही है तो उसे तत्काल समाप्त कर जवानों को दूसरे जनपद में तैनाती दी जायेगी। 2013 में सीपीयू के गठन के साथ जारी हुए आदेशो में पहले होम डिस्ट्रिक्ट पोस्टिंग की व्यवस्था दी गई थी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने डॉ. ढाल सिंह बिसेन,लोकभवन में ली शपथ
32.70 लाख थालियां, 8 साल का सफर_जरूरतमंदों के लिए लगातार जारी थाल सेवा
Video_टाइगर श्रॉफ पर कई राउंड फायरिंग, ड्राइवर घायल_ लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने ली जिम्मेदारी
उत्तराखंड_ खूनी वारदात, 15-20 हमलावरों ने घेरकर युवक के सीने में मारी गोली
जागृति’ की ज्योति में निरंकारी संत समागम की तैयारियाँ अंतिम चरण में