BIG NEWS : T-20 वर्ल्ड कप के बीच BCCI का बड़ा फैसला.. द ‘वाल’ के कंधों पर अब टीम इंडिया की ज़िम्मेदारी

20 वर्ल्डकप के बीच बीसीसीआई की ओर से बड़ी खबर सामने आई है. पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ को टीम इंडिया का हेड कोच नियुक्त कर दिया गया है. बीसीसीआई ने बुधवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी

टी-20 वर्ल्ड कप के बाद मौजूदा कोच रवि शास्त्री का कार्यकाल खत्म हो जाएगा, उनके सहयोगी स्टाफ का भी कार्यकाल खत्म होगा. ऐसे में टी-20 वर्ल्डकप के तुरंत बाद होने वाली न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में राहुल द्रविड़ ही टीम इंडिया के मुख्य कोच होंगे.
बीसीसीआई द्वारा लंबे वक्त से राहुल द्रविड़ के साथ बात की जा रही थी, लेकिन राहुल ने पहले इस पद को स्वीकारने से इनकार किया था. हालांकि, कुछ वक्त पहले UAE में हुई एक मीटिंग के बाद राहुल द्रविड़ ने मुख्य कोच के पद के लिए अप्लाई किया और अब उन्हें टीम इंडिया का मुख्य कोच नियुक्त कर दिया गया है.



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड_सड़क पर गिरे बिजली के तार ने मां और मासूम बेटी की जिंदगी छीनी..
धरने पर अड़े पुनीत तो दौड़ा सिस्टम, नैनीताल लोअर माल रोड की डेडलाइन तय
HeavyRainAlert_बारिश का असर, गौला-कोसी-नंधौर पर नजर_ ये रास्ते बंद..
गैस कनेक्शन है तो ध्यान दें! eKYC की आखिरी तारीख करीब..
2027 की तैयारी, कुमाऊं में BJP ने शुरू किया मिशन-थ्री!