
उत्तराखंड : कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के एक और विभाग में कर्मचारियों के तबादले आदेश पर रोक लगा दी गई है। इस संबंध में राज्य कर आयुक्त डॉ.अहमद इकबाल ने तबादलों को स्थगित करने के आदेश जारी कर दिए।
राज्य कर आयुक्त डॉ.अहमद इकबाल द्वारा जारी किए गए आदेश में राज्य कर विभाग में 18 अक्टूबर को जोनल और संभागीय कार्यालय में कार्यरत 40 कर्मचारियों का तबादला किया गया था।
इस स्थानांतरण आदेश में प्रधान सहायक, वैयक्तिक सहायक, वरिष्ठ सहायक, कनिष्ठ सहायकों का तबादला किया गया।
इसमें प्रधान सहायक, वैयक्तिक सहायक, वरिष्ठ सहायक, कनिष्ठ सहायकों का तबादला किया गया, लेकिन बृहस्पतिवार को राज्य कर आयुक्त डॉ.अहमद इकबाल ने तबादलों को स्थगित करने के आदेश जारी कर दिए। राज्य कर सेवा संघ की ओर से ऑफलाइन तबादला प्रक्रिया का विरोध किया जा रहा है।
इसके बावजूद विभाग ने कर्मचारियों के तबादले आदेश जारी कर दिए। संघ का कहना है कि चार साल से विभाग में कर्मचारियों के तबादलों के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इस प्रक्रिया के लिए विभाग को राष्ट्रीय स्तर पर अवार्ड मिला है, लेकिन इस बार ऑफलाइन प्रक्रिया से कर्मचारियों के तबादले किए गए, जिसमें पात्रता के मानकों को दरकिनार किया गया है।
देखें सूची






लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




देहरादून_शहीद कर्नल के बेटे को मारने वालों का एनकाउंटर..
हल्द्वानी में युवक-युवती की सिर कुचलकर हत्या, डबल मर्डर से सनसनी_Video
नैनीताल हाईकोर्ट ने नाबालिग से रेप के आरोपी उस्मान को राहत नहीं दी..
बनभूलपुरा कांड : हाईकोर्ट में मौकीन सैफी की जमानत मंजूर..
जनता अपमान बर्दाश्त नहीं, माफी के बाद थमा मामला..