BIG NEWS : उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार – 2022 की घोषणा, नवाज़ी जाएंगी यह अज़ीम शख्सियतें ..

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर प्रदेश की धामी सरकार ने प्रदेश के सबसे बड़े सम्मान “उत्तराखण्ड गौरव सम्मान पुरस्कार- वर्ष 2022” की घोषणा कर दी है

‘उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार 2022’ की घोषणा कर दी गई है। इसके लिए कुल 5 नाम चयनित किए गए हैं। इनमें से तीन महानुभाव को मरणोपरांत यह पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है। इसको लेकर प्रभारी सचिव विनोद कुमार सुमन ने कार्यालय ज्ञाप जारी किया है।

इस बार प्रदेश की 5 विभूतियों को दिया जाएगा सम्मान

सरकार हर साल प्रदान करती है उत्तराखंड गौरव सम्मान

NSA अजीत डोभाल को दिया जाएगा उत्तराखंड गौरव सम्मान

पूर्व CDS स्व. जनरल बिपिन रावत को भी उत्तराखंड गौरव सम्मान जनकवि, गीतकार स्व. गिरीश तिवारी गौर्दा को भी मिलेगा।

बॉलीवुड गीतकार प्रसून जोशी को भी किया जाएगा सम्मानित

प्रसिद्ध कवि स्व. वीरेन डंगवाल को भी दिया जाएगा उत्तराखंड गौरव सम्मान

पुरष्कार प्रदान किये जाने हेतु गठित की गयी समिति की संस्तुति के क्रम में सम्यक विचारोपरान्त निम्नलिखित व्यक्तियों / महानुभावों को “उत्तराखण्ड गौरव सम्मान पुरस्कार वर्ष 2022” हेतु चयनित किया जाता है:

‘उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार 2022’ प्रदान करने के लिए समिति गठित की गई थी। समिति की संस्तुति के क्रम में विचारोप्रांत 5 नामों का चयन किया गया है। यह पुरस्कार प्रदान किए जाने को लेकर जल्द तिथि, स्थान और समय निर्धारित किया जाएगा।

अजीत कुमार डोभाल
– भारत के वर्तमान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA)।


प्रसून जोशी
– कवि, लेखक, गीतकार एवं भारतीय फिल्म सेंसर बोर्ड के वर्तमान अध्यक्ष।


स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत
– भूतपूर्व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS)।


स्वर्गीय गिरीश चंद्र तिवारी (गिर्दा)
– कवि, लेखक एवं गीतकार।


स्वर्गीय वीरेन डंगवाल
– साहित्य एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *