हल्द्वानी को बड़ी सौगात, सीएम ने करोड़ों की योजनाओं को दी मंजूरी


सीएम ने दी ₹17 करोड़ की विकास सौगात, हल्द्वानी समेत कई जिलों की योजनाओं को मिली रफ्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विकास कार्यों को गति देने के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी परियोजनाओं हेतु ₹17 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इस फैसले से हल्द्वानी की पेयजल व्यवस्था,वरायपुर की सीवर परियोजना, ज्योतिर्मठ के भू-धंसाव प्रभावित क्षेत्रों के कार्य, देहरादून के आपदा प्रभावित परिवारों की राहत, पिथौरागढ़ के नंदा देवी मंदिर के सौंदर्यीकरण और उत्तरांचल प्रेस क्लब को सीधा लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी शाखा के अंतर्गत विभिन्न नलकूपों पर 15 वर्ष पुराने पंप सेटों की जगह ऊर्जा दक्ष नए पंप सेट लगाने के लिए ₹3.01 करोड़ की योजना को मंजूरी दी है। इससे शहर की पेयजल व्यवस्था को और मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।
वहीं देहरादून के रायपुर विधानसभा क्षेत्र के रामगढ़ (वाणी विहार) में सीवर लाइन बिछाने के लिए ₹3.11 करोड़ की स्वीकृति दी गई है।
चमोली के ज्योतिर्मठ में वर्ष 2023 के भू-धंसाव से प्रभावित क्षेत्रों में स्लोप स्टेबलाइजेशन कार्यों के लिए आवश्यक भूमि अधिग्रहण हेतु राज्य आकस्मिकता निधि से ₹10 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं।
इसके अलावा देहरादून के ग्राम मझाड़ा और कालीगाड़ के 14 आपदा प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर किराये के आवास की व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से ₹3.36 लाख मंजूर किए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ के मिलम स्थित नंदा देवी मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए ₹90.16 लाख तथा उत्तरांचल प्रेस क्लब को खेल सामग्री खरीदने के लिए ₹5 लाख की आर्थिक सहायता भी स्वीकृत की है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी को बड़ी सौगात, सीएम ने करोड़ों की योजनाओं को दी मंजूरी
गोल्ज्यू देवता के पूजन से हुआ शुभारंभ_हल्द्वानी में हरेला मेले का भव्य आगाज़..
देहरादून में छात्रों की गूंज’ को लेकर कांग्रेस की तैयारी तेज, हल्द्वानी में बनी रणनीति
हल्द्वानी से सोमनाथ धाम के लिए श्रद्धालुओ का दल रवाना..
1 लाख के इनामी गैंगस्टर की गिरफ्तारी और थानेदार लाइन हाजिर… आखिर भसड़ क्यों मची?