उत्तराखंड में नए साल पर होटल,रेस्टोरेंट और ढाबों के लिये बड़ा फैसला_24×7 आदेश जारी



उत्तराखंड सरकार ने नव वर्ष 2025 के स्वागत के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पर्यटकों की भारी संख्या और उनकी बढ़ती मांग को देखते हुए, राज्य के सभी होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों को 24 घंटे खुले रहने की अनुमति दी गई है। यह व्यवस्था हिमाचल प्रदेश में पहले से लागू थी, और अब उत्तराखंड में भी इसे लागू किया गया है।
श्रम विभाग ने संबंधित आदेश जारी करते हुए कहा है कि इन प्रतिष्ठानों में दिन और रात दोनों पालियों में कर्मचारियों को काम कराने की अनुमति दी जाएगी, बशर्ते वे श्रम कानूनों के तहत सुरक्षित रहें। विभाग ने मालिकों से अपील की है कि वे पर्यटकों की सुविधा के लिए अपने प्रतिष्ठान को 24X7 खुले रखें।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड : बजट पर धामी कैबिनेट की मुहर, 28 प्रस्तावों को मंजूरी..
Nainital : नशा कारोबार पर डबल एक्शन_ गिरफ्तारी भी, जिला बदर भी..
Uttrakhand : बिल्डिंग बायलॉज में बड़े बदलाव की तैयारी..
Nainital : दीक्षा मर्डर केस, धर्म छुपा कर शादी फिर हत्या_ ऋषभ उर्फ इमरान दोषी करार..
haldwani – रेलवे मामला : सुप्रीम कोर्ट ने बनभूलपुरा में ऑन-साइट कैंप लगाने के दिए निर्देश..