

उत्तराखंड : देहरादून – मुख्यमंत्री आवास में एक युवती ने की आत्महत्या।सूचना पर मुख्यमंत्री आवास में हड़कंप। रुद्रप्रयाग की रहने वाली है युवती। गाय की देखभाल करता था परिवार, अपने कमरे में लगाई फांसी। सुलेखा बताया जा रहा मृतका का नाम 24 साल की बताई जा रही युवती। 2 साल पहले युवती के भाई ने भी लगाई थी अनारवाला में फांसी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले गई है।
इस वक्त की एक बड़ी खबर देहरादून से आ रही है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री आवास के सर्वेंट क्वार्टर में एक युवती ने आत्महत्या की है।
बताया जा रहा है कि युवती रुद्रप्रयाग की रहने वाली थी। फिलहाल पुलिस इस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि युवती का परिवार मुख्यमंत्री आवास के सर्वेंट क्वार्टर में रहता था और गाय की देखभाल करता था। युवती का नाम सुलेखा बताया जा रहा है। खबर है कि सुलेखा ने दिन में अपने कमरे में फांसी लगा ली। खबर यह भी है कि 2 साल पहले सुलेखा के भाई ने भी देहरादून के अनारवाला में फांसी लगाई थी। 24 साल की सुलेखा ने खुदकुशी क्यों की है यह जांच के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गई है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री आवास के सर्वेंट क्वार्टर में गुरुवार को एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती(24) सुलेखा रुद्रप्रयाग जिले की निवासी बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, युवती का परिवार मुख्यमंत्री आवास में गायों की देखभाल करता था। युवती की आत्महत्या की सूचना से मुख्यमंत्री आवास में हड़कंप मच गया।
आनन फानन मौके पर मौजूद लोगाें ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। साथ ही एंबुलेंस को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। कैंट इंस्पेक्टर राजेंद्र रावत ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है। मामले की जांच की जा रही है।
उन्होंने बताया कि युवती अपने भाईयों के साथ यहां रहती थी। कमरे से काई सुसाइड नोट नहीं मिला है। कमरे से जो किताबे मिली हैं उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवती पुलिस में भर्ती होने के लिए परीक्षा की तैयारी कर रही थी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कोने-कोने की नब्ज टटोली और पूरा प्लान तैयार कर दिया_haldwani
उत्तराखंड_फाइल आगे बढ़ाने के लिए 10000 लेते रंगे हाथ पकड़ा गया अधिकारी
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंडी बोर्ड की योजनाओं का लिया हिसाब..
पिता को बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी, करंट ने दोनों की जिंदगी छीन ली_haldwani
उत्तराखंड में नॉन स्टॉप बारिश जारी, इस जिले छुट्टी के आदेश..