BIG BREAKING : (उत्तराखंड) 10 अगस्त तक बढ़ा कोरोना कर्फ़्यू.. जानिए क्या है आदेश..

उत्तराखंड : प्रदेश सरकार कोरोना महामारी को लेकर कोई भी ढिलाई नही बरतना चाह रही है कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रदेश में लागू कोविड कर्फ्यू की अवधि को दस अगस्त तक बढ़ा दी गई है। वर्तमान में लागू कोविड कर्फ्यू की अवधि मंगलवार सुबह छह बजे खत्म हो रही है। हालांकि, अब कोरोना संक्रमण के मामलों में काफी कमी आई है, लेकिन सरकार ने कोविड कर्फ्यू जारी रखने का फैसला लिया है।

02.08.2021 के द्वारा कोविड 19 सकंमण की रोकथाम हेतु कोविड कर्फ्यू को दिनांक 03.08.2021 की प्रातः 06:00 बजे से अग्रिम 07 दिवसों दिनांक 10:08.2021 की प्रातः 06:00 तक बढ़ाये जाने हेतु दिशा-निर्देश प्राप्त हुए है, जो कि जनपद देहरादून क्षेत्रान्तर्गत भी यथावत लागू एवं प्रभावी होगें।

कोविड-19 संक्रमण रोकथाम के दृष्टिगत सप्ताहांत (weekend) पर मसूरी आने हेतु अन्य वाहनों के साथ-साथ दो पहिया वाहनों का प्रवेश भी वर्जित रहेगा। मसूरी केवल उन्ही पर्यटकों को आने की अनुमति होगी, जिनके पास देहरादून स्मार्ट सिटी पोर्टल पर ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन 72 घण्टे पूर्व की कोविड नेगिटिव टेस्ट रिपोर्ट तथा मसूरी में होटल की बुकिंग का साक्ष्य उपलब्ध होगा। इसके अतिरिक्त पर्यटक क्षेत्र सहस्त्रधारा, गुच्चूपानी एवं मसूरी में किसी व्यक्ति को तालाब / नदी / झरने आदि में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal