Ad

BIG BREAKING : (उत्तराखंड) चुनाव आयोग सख़्त.. इस IAS अधिकारी को पद से हटाया..इन्हें मिली नई ज़िम्मेदारी..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून : चुनाव आयोग की सख्ती के बाद शासन ने आबकारी सचिव और आबकारी आयुक्त पद से हरिचंद्र सेमवाल को हटा दिया है। उनकी जगह आबकारी सचिव पद पर रविनाथ रमन और आबकारी आयुक्त के पद पर नितिन भदौरिया को तैनात किया गया है। माना जा रहा है कि कुछ और तबादले व नीतिगत निर्णय जिनको लेकर विवाद है पर भी निर्णय हो सकता है

ADVERTISEMENTSAd

दरअसल, सरकार ने आचार संहिता लगने से पहले सात जनवरी को आबकारी आयुक्त के पद से नितिन भदौरिया को हटाते हुए सचिव आबकारी हरिचंद्र सेमवाल


को ही आयुक्त की जिम्मेदारी भी दे दी थी। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सरकार के इस फैसले पर सवाल खड़े करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली थी। शनिवार को चुनाव आयोग के आदेश के बाद सचिव कार्मिक अरविंद सिंह ह्यांकी ने हरिचंद्र सेमवाल को आबकारी सचिव और आबकारी आयुक्त की दोनों जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया। उनके पास शेष विभाग यथावत रहेंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *