ब्रेकिंग:ऋषिकेश बद्रीनाथ के समीप एक निर्माणधीन पुल ढहा कई घायल:जाने पूरी खबर

GKM.News-(22-11-20)ब्रेकिंग टिहरी
ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप एक निर्माणाधीन फोरलेन ब्रिज ढह गया है। बताया जा रहा है कि ब्रिज पर आज लेंटर डालने का काम चल रहा था। अचानक शटरिंग में कुछ गड़बड़ी आ जाने के कारण पुल ढह गया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती आरके सकलानी ने बताया कि 14 घायलों को रेस्क्यू किया गया है। जिनमें से चार की हालत गंभीर है। अभी तक मुन्नन (20 वर्ष) पुत्र बुरहान, कादिर (24 वर्ष) पुत्र जमशेद, मेहताब (28 वर्ष) पुत्र शमशाद व मुस्तफा (27 वर्ष) पुत्र कयूम सभी निवासी मिर्जापुर, बेहट सहारनपुर उत्तर प्रदेश को राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में पहुंचाया गया है, जहा से उन्हें हायर सेंटर भेजा जा रहा है, वही 10 घायलों को एम्स ले जाया गया है, सभी घायल पुल पर कार्य करने वाले मजदूर बताए जा रहे है।





लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


कॉलेज प्राचार्य को जिंदा जलाने की धमकी, वायरल वीडियो के बाद तीन आरोपी गिरफ्तार
नैनीताल में जिला योजना समिति के चुनाव का बिगुल,आदर्श आचार संहिता लागू
राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित दिनेश आर्य को अजय भट्ट ने दी बधाई
कोसी नदी से SDRF ने बरामद किया दीपक का शव..Video
एसपी क्राइम जगदीश चंद्र बने IPS _उत्तराखंड के दो PPS अधिकारियों को प्रमोशन