Ad

BIG BREAKING : GKM की ख़बर पर लगी मुहर.. CM धामी रिटर्न, पुष्कर सिंह धामी फिर बने सूबे के मुखिया..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : भाजपा विधायकों के विधानमंडल दल की बैठक में आज पहुंचे केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखीने विधयकों से रायशुमारी के बाद उत्तराखंड के अगले मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया उन्होंने कार्यवाहक सीएम पुष्कर सिंह धामी को एक बार फिर से दोबारा राज्य की बागडोर सौंपी है

ADVERTISEMENTSAd


आपको बताते चलें GKM NEWS ने अपनी ख़बर में पहले ही बता दिया था कि पुष्कर सिंह धामी पार्टी की पहली पसंद हैं क्यों कि उत्तराखंड राज्य का विधानसभा चुनाव धामी के चेहरे पर ही लड़ा गया था और जिसमें कि भाजपा को प्रचंड बहुमत दोबारा मिला और इतिहास बदल कर रख दिया सीएम धामी ने , इस लिहाज़ से भाजपा हाईकमान ने पुष्कर सिंह धामी का ऐलान कर दिया है।

विधायक दल के ऐलान के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जो कि उत्तराखंड के परिवेक्षक बनाए गए थे वह पत्रकारों के समक्ष पहुंचे। उन्होंने कहा कि पुष्कर सिंह धामी ने 6 महीने में जनता के दिल को जीता है और केंद्रीय नेतृत्व उसके प्रतिभा को अच्छी तरह से समझते हैं। उन्होंने कहा कि धामी राज्य को अगले पांच साल में नए मुकाम तक पहुंचाएंगे। पुष्कर सिंह धामी लगातार दूसरी बार सीएम बनने वाले उत्तराखंड के पहले राजनेता है। धामी कहां से उपचुनाव लड़ेंगे, इसकों लेकर अब मंथन शुरू हो जाएगा। इससे पहले कैबिनेट के चयन पर भी सभी की नजरे होंगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *