BIG BREAKING : अब इस नाम से जाना जाएगा अलीगढ़..इन जिलों के भी बदलेंगे नाम..

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली सरकार में विभिन्न जनपदों और स्थानों के नाम बदलने की कवायद चल रही है पहले इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज और फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या करने के बाद अब एक बार फिर से अलीगढ़, मैनपुरी और फिरोजाबाद का नाम बदलने की कवायद चल रही है। जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित करके शासन को भेजा जा चुका है और अब शासन स्तर पर इसका निर्णय लिया जाएगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि इन तीनों जिलों के नाम का जल्द परिवर्तन हो जाएगा। तीनों जनपदों की जिला पंचायत बोर्ड बैठक में क्रमशः अलीगढ़ का नाम हरिगढ़, मैनपुरी का नाम मयन नगरी जबकि फिरोजाबाद का नाम चंद्रनगर रखे जाने का प्रस्ताव पारित किया गया जिसे शासन को भेजने की कवायद की गई। अब शासन स्तर पर ही कार्यवाही का प्रावधान है ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि जिस प्रकार इलाहाबाद का नाम प्रयागराज और फैजाबाद का नाम अयोध्या किया गया इसी क्रम में इन तीनों जनपदों के नाम भी जल्द परिवर्तित कर दिए जाएंगे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal