BIG BREAKING : आदर्श आचार संहिता उल्लंघन में CM पुष्कर धामी व जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट को नोटिस


हल्द्वानी में मूख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सुशीला तिवारी अस्पताल में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के साथ दौरा कर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में है जिसमें सामाजिक कार्यकर्ता बीके चंद आनंदपुरी तल्ली बमोरी हल्द्वानी जनपद नैनीताल द्वारा बीते दिनों ईमेल के माध्यम से शिकायत दर्ज की गई है।

शिकायत में राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के साथ दौरा कर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया ऐसा आरोप है।
हल्द्वानी के रिटर्निंग ऑफीसर ने रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट को आचार संहिता के उल्लंघन नोटिस भेजा है। जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट से तीन दिन के भीतर नोटिस का जवाब देने को कहा गया है। उल्लेखनीय है कि नोटिस मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गत 15 जनवरी को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल के दौरे को लेकर दिया गया है।
नोटिस में बताया गया है कि हल्द्वानी आनंदपुरी तल्ली बमौरी निवासी सामाजिक कार्यकर्ता बी चंद ने ईमेल से आयोग को शिकायत भेजी है कि मुख्यमंत्री धामी ने 15 जनवरी को भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के साथ सुशीला तिवारी अस्पताल का दौरा कर आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया है। इसी आरोप पर यह नोटिस भेजा गया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Bhimtal : सड़कों की बदहाली को लेकर फिर गरजे हरीश पनेरू, आंदोलन की चेतावनी
Uttrakhand_घर में पानी की एक टंकी और उसमें 27 सांप..होश उड़ गए परिवार के
रसगुल्ले के डिब्बे में स्मैक…
रामनगर छोई की बदहाल सड़क को लेकर राहुल सिंह दरम्वाल ने PWD अधिकारियों से की मुलाकात
OperationGoldenTrap – IPS के इनपुट पर SSP गणपति का चक्रव्यूह_5 करोड़ के जेवर…