बड़ी खबर : काशीपुर : परेड में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में किसानों ने किया दिल्ली के लिए कूच..

काशीपुर ऊधम सिंह नगर 23.JANUARY 2021 GKM NEWS – केंद्र सरकार द्वारा पार्ट कोई गए कृषि कानून के विरोध में किसानों के चल रहे आंदोलन के दौरान कई दौर की वार्ता की विफलता के बाद बीते रोज एक बार फिर विफल हुई वार्ता के बाद किसान नेताओं के आह्वान पर गणतंत्र दिवस पर राजधानी दिल्ली में प्रस्तावित परेड में शामिल होने के लिए क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में किसानों ने दिल्ली के लिए कूच किया।
काशीपुर क्षेत्र के अनेक किसान काशीपुर में मुरादाबाद रोड पर स्थित नवीन अनाज मंडी परिसर में एकत्र हुए जहां से वह ट्रैक्टर ट्रालियों तथा अपने निजी गाड़ियों से वाहनों पर तिरंगे झंडे लगाकर अलीगंज रोड के रास्ते दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस दौरान स्थानीय उत्तराखंड तथा बॉर्डर पर यूपी पुलिस के द्वारा किसानों को किसी भी तरह से रोका नहीं गया।

दिल्ली के लिए कूच कर रहे किसान अपने साथ ट्रैक्टर ट्रॉली ओ में रहने व खाने का सामान भी लेकर रवाना हुए। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र राणा ने कहा कि पूरे जिले से 1000 ट्रैक्टर और 10 हजार किसानो के पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। काशीपुर क्षेत्र से 500 ट्रेक्टर और 3000 किसान सिल्ली के लिए रवाना हुआ है।
बाइट :- रविन्द्र सिंह राणा, प्रदेश अध्यक्ष, युवा विंग भाकियू




लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, कार डिवाइडर से टकराकर पलटी_ दो युवकों की मौत
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, कार डिवाइडर से टकराकर पलटी_दो युवकों की मौत..Video
अंकिता केस में फिर गरमाया VIP ऐंगल! उर्मिला सनावर का दावा_सरकार गिराना चाहते हैं ये लोग
हल्द्वानी व्यापार मंडल में पहली बार बनी महिला टीम_ रेनू टंडन को कमान,प्रेमा बिष्ट बनीं महामंत्री
देहरादून में महिला जज से बदसलूकी और किडनैपिंग की कोशिश..fir