बड़ी ख़बर : डबल मर्डर से इस शहर में मचा हड़कंप.दामाद ने सास,ससुर की छुरेे से गर्दन काटकर कर दी निर्मम हत्या..

बिजनौर उत्तर प्रदेश 17.JANUARY 2021 GKM NEWS SHABAB SHEHZAD KHAN उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक दामाद ने अपने सास-ससुर की छुरेे से गर्दन काटकर निर्मम हत्या कर दी.. हत्यारा दामाद रिजवान मुजफ्फरनगर के जानसठ क्षेत्र का निवासी है.. वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारा रिजवान मौके से फरार हो गया. उधर बीच-बचाव कराने आए साढू को भी रिज़वान ने साढू के पेट में छुरा घोंप दिया. जिससे साढू गंभीर रूप से घायल गया..

आपको बता दें कि घटना बिजनौर जनपद के थाना स्योहारा क्षेत्र की है. हत्यारे रिज़वान की ससुराल बिजनौर के स्योहारा थाने के गांव चक महमूद साहनी की है. खबर के मुताबिक बताया जा रहा है कि रिज़वान पत्नी को ससुराल नहीं भेजने से नाराज़ था, इस दर्दनाक घटना को उसने रात में सोते समय अंजाम दिया।
उधर जब पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेकर शव पोस्टामार्टम के लिए भेज दिए. मामले की छानबीन की जा रही है। जबकि आरोपी दामाद वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव चक महमूद साहनी निवासी अब्दुल मालिक अपनी पत्नी वकीला व दामाद फहीमुद्दीन के साथ घर में सो रहे थे । बेटी अंजुम अंदर कमरे में सो रही थी। मुजफ्फरनगर जिले के जानसठ थाने के गांव भनेड़ी निवासी दूसरा दामाद रिजवान शनिवार की रात 12 बजे घर में घुस आया और अब्दुल मालिक, वकीला व फहीमुद्दीन पर छुरी से जानलेवा हमला बोल दिया।




लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal