Ad

BIG BREAKING : मुंबई..धमाको से थर्राया वर्सोवा.. LPG सिलेंडर गोदाम में लगी आग, अब तक चार लोग घायल..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

मुंबई महाराष्ट्र 10.FEBUARY 2021 GKM NEWS SHABAB SHEHZAD KHAN मुंबई के वर्सोवा के एलपीजी गोदाम में आग लगने से अब तक चार लोग घायल हो गए। अब तक कई सिलेंडर ब्लास्ट हो चुके है। बता दें कि यारी रोड स्थित सिलेंडर गोदाम में यह घातक आग लगी हैं। साथ ही चार लोग आग के चपेट में आ गए, जिन्हे कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। वहीं मौके पर दमकल की 16 गाड़िया पहुँच गई।

ADVERTISEMENTSAd

दमकल विभाग के मुताबिक, “आग लेवल-2 की है। गोदाम के कई वीडियो में सिलेंडर ब्लास्ट को सुना जा सकता है। आग सुबह 10.10 बजे लगी। इस गोदाम में गैस सिलेंडर (एलपीजी सिलेंडर) रखे जाते हैं, इसलिए कई सिलेंडर ब्लास्ट हो रहे हैं। इलाके को खाली करा लिया गया है. 16 गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं।”

सूत्रों के अनुसार, आग कैसे लगी , इसका अभी तक पता नहीं चला हैं। लेकिन कई ट्विटर यूजर्स का कहना है कि गोदाम के चारो तरफ धुआँ ही धुआँ फैला हुआ था। बता दें कि गोदाम लोगों के घरो के पास है, जिससे लोग काफी डरे हुए हैं। पिछले 24 घंटे में मुंबई और उसके आस-पास के इलाके में आग लगने की यह चौथी घटना है।

लगातार कई महीनो से आग लगने की खबर ने वहा के आम लोगों की चिंता बढ़ा दी हैं।

इससे पहले मानखुर्द इलाके में आग लग गई थी। इस आग को नियंत्रित करने में दमकल विभाग को करीब 20 घंटे का समय लग गया था। मानखुर्द में आग को नियंत्रित करने के दौरान एक दमकल अधिकारी घायल भी हो गया था।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *