बड़ी खबर ऊ.प्र: लोकभवन के सामने युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग.लेखपाल पर लगाया कार्रवाई न करने का आरोप..देखे विडियो

लखनऊ उत्तर प्रदेश 01.FEBUARY 2021 GKM NEWS SHABAB SHEHZAD KHAN राजधानी लखनऊ के हजरतगंज स्थित लोकभवन के सामने सोमवार सुबह करीब 11.30 बजे एक युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने देखते ही उसे रोकने की कोशिश की लेकिन युवक आग से झुलस गया।
आग बुझाने के बाद युवक को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक युवक 30 प्रतिशत जला है। युवक ने लेखपाल पर आरोप लगाया है।

प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज श्याम बाबू शुक्ला के मुताबिक, कन्नौज के मुंडारा निवासी उमाशंकर ने लोकभवन के सामने आत्मदाह की कोशिश की। वह करीब 11.30 बजे लोक भवन के सामने पहुंचा और जेब में रखे पेट्रोल की बोतल निकाली और खुद पर उड़ेल लिया। जब तक पुलिसकर्मी उसके पास पहुंचते उसने आग लगा ली।

पुलिस ने आग बुझाकर उमाशंकर को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने 30 प्रतिशत जलने की बात कही है। उसका इलाज चल रहा है।
लेखपाल पर लगाया कार्रवाई न करने का आरोप
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक पूछताछ में सामने आया कि उमाशंकर की जमीन का विवाद चल रहा है जिसमें लेखपाल को रिपोर्ट लगानी है लेकिन लेखपाल लगातार टालमटोल कर रहा है। पीडि़त ने लेखपाल की शिकायत कई उच्चाधिकारियों से की लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई।

इस पर उसने आत्मदाह करने का निर्णय लिया। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक उमाशंकर कन्नौज से रोडवेज बस से चारबाग पहुंचा। इसके बाद वहां से बापू भवन चौराहे पर ऑटो से उतरा। पैदल लोकभवन के सामने पहुंचकर आत्मदाह कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, कन्नौज के प्रशासन व पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है।




लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?
Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..